एक्स्ट्रा-सी ने लॉन्च किया इंडियन क्रॉसवर्ड लीग 2025, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से

Updated:
विज्ञापन
एक्स्ट्रा-सी ने लॉन्च किया इंडियन क्रॉसवर्ड लीग 2025, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से

प्रतियोगिता के लिए crypticsingh.com पर ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना देश-विदेश में विभिन्न क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिताओं की आयोजक एक्सट्रा-सी की ओर से बहुप्रतीक्षित इंडियन क्रॉसवर्ड लीग के 13वें संस्करण को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया. प्रतियोगिता के लिए crypticsingh.com पर ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होगा. यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी. पहला चरण (ऑनलाइन राउंड्स) सात सितंबर को होगा. इसके बाद 10 साप्ताहिक ऑनलाइन राउंड्स होंगे. प्रत्येक राउंड रविवार सुबह 11:00 बजे से बुधवार रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा, जिससे प्रतिभागियों को अपनी सुविधा अनुसार हल करने का पर्याप्त समय मिलेगा. प्रैक्टिस राउंड क्रमवार 14, 21 और 28 सितंबर को होंगे. जबकि 5, 12, 19, 26 अक्तूबर फिर दो, नौ, 16 नवंबर को अगला राउंड होगा.दूसरे चरण (ग्रैंड फिनाले) में ऑनलाइन राउंड्स के शीर्ष 30 प्रतिभागियों को बेंगलुरु में ग्रैंड फिनाले के लिए आमंत्रित किया जायेगा. इसके लिए 21 दिसंबर संभावित तिथि है. इंडियन क्रॉसवर्ड लीग में अब तक कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय दिग्गज हिस्सा ले चुके हैं. इनमें एरिक एगार्ड (अमेरिका), फिलिप कूट (ऑस्ट्रेलिया), नेविल फोगार्टी (अमेरिका), कोह टिंग स्वीन केनी (सिंगापुर) जैसे नाम शामिल हैं. भारत से रामकी कृष्णन और शाश्वत सालगांवकर जैसे चैंपियनों ने प्रतियोगिता में खास पहचान बनायी है. जून में लंदन में आयोजित वर्ल्ड क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट के बाद एक बार फिर नामचीन क्रॉसवर्ड प्रेमियों के बीच रोचक मुकाबला होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishna Kumar

लेखक के बारे में

By Krishna Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन