पीएमसीएच में इंडोस्कोपी, कोलोनोस्कॉपी की मशीनें खराब

पीएमसीएच के रेडियोलॉजी विभाग में इन दिनों कुछ मशीनें खराब हो गयी हैं.
संवाददाता, पटना
पीएमसीएच के रेडियोलॉजी विभाग में इन दिनों कुछ मशीनें खराब हो गयी हैं. इससे इलाज कराने आ रहे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसमें मुख्य रूप से गैस्ट्रोएंट्रोलाजी विभाग की इंडोस्कोपी, कोलोनोस्कॉपी और सिग्मावोडोस्कोपी शामिल हैं. जानकारों के अनुसार इंडोस्कोपी मशीन लंबे समय से खराब है, तो सिग्माडोस्कोपी व कोलोनोस्कॉपी मशीनें बीते दो माह से खराब हो गयी हैं. मशीन खराब होने के कारण मरीजों को जांच के लिए बाहर भटकना पड़ रहा है. इधर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मशीन की मरम्मत को लेकर कंपनी के इंजीनियरों को बुलाया गया था, लेकिन बताया जा रहा है कि इंडोस्कोपी के लिए नयी मशीन लगाने के लिए टीम ने सुझाव दिया है. जबकि सिग्माडोस्कोपी व कोलोनोस्कॉपी मशीन का जो पार्ट खराब है, उसे कोलकाता से मंगाने के लिए पत्र लिखा गया है. पार्ट आने के बाद ही दोनों मशीनों को ठीक किया जायेगा.
अस्पताल में खासकर क्लोनोस्कोपी व सिग्माडोस्कोपी मशीन खराब होने के चलते मरीजों को प्राइवेट में जांच करानी पड़ रही है. अस्पताल में यह जांच नि:शुल्क है. वहीं प्राइवेट जांच केंद्रों में कोलोनोस्काेपी कराने के लिए करीब 2500 से 3 हजार रुपये तक लिये जा रहे हैं. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मशीन में तकनीकी खामी लंबे समय से बनी हुई है, उसके सुधार का प्रयास किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




