ePaper

गर्मी में बिजली संकट होगादूर, हादसों की रोकथाम को लेकर चलेगा अभियान

Updated at : 10 May 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
गर्मी में बिजली संकट होगादूर, हादसों की रोकथाम को लेकर चलेगा अभियान

गर्मी में बिजली संकट होगा दूर, हादसों की रोकथाम को लेकर चलेगा अभियान

विज्ञापन

संवाददाता, पटनाभीषण गर्मी के बीच बिहार में बिजली से होने वाली आगलगी की घटनाओं को देखते हुए ऊर्जा विभाग सतर्क हो गया है. ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) और उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) को विशेष सतर्कता बरतने और व्यापक तैयारियां करने का निर्देश दिया है.

दोनो वितरण कंपनियों को ट्रांसफॉर्मर की लोड क्षमता का मूल्यांकन कर जरूरत के अनुसार उसकी क्षमता बढ़ाने, ढीले तारों की मरम्मत करने और विद्युत शॉर्ट सर्किट की घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाने को कहा गया है. साथ ही, अवैध कनेक्शन और टोका सिस्टम पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. ऊर्जा सचिव ने अस्पतालों एवं महत्वपूर्ण संस्थानों में विद्युत मॉक ड्रिल और ऑडिट कराने को भी कहा है. इसके अतिरिक्त, खेतों में लगे ट्रांसफॉर्मरों के आसपास की फसलों को प्राथमिकता पर कटवाने और एसी को 25 डिग्री सेल्सियस पर चलाने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं.

उपभोक्ताओं के लिए सावधानियां

ऊर्जा विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली का सुरक्षित उपयोग करें. कोई भी उपकरण जलने या चिंगारी छोड़ने लगे तो तुरंत मुख्य स्विच बंद कर प्रशिक्षित मिस्त्री से जांच कराएं. ओवरलोडिंग से बचने के लिए एक ही सॉकेट में अधिक उपकरण न चलाएं. समय-समय पर वायरिंग और अर्थिंग की जांच कराएं.

किसानों के लिए निर्देश

खेतों में बिजली के तारों के नीचे फसल न रखें और थ्रेसर या ट्रैक्टर से निकलने वाली चिंगारी पर नजर रखें. खेतों में सर्विस वायर की स्थिति की जांच करें ताकि ढीले तारों से आग लगने की आशंका न रहे. ऊर्जा विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बिजली से संबंधित किसी भी खतरे की सूचना तुरंत नजदीकी बिजली कार्यालय को दें ताकि समय पर कार्रवाई हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh kumar

लेखक के बारे में

By Mithilesh kumar

Mithilesh kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन