पटना: चारा काटने गया युवक, करंट की चपेट में आया, मौके पर तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

मनेर थाना.

Patna News : मृतक की पहचान डुमरिया निवासी रंजय कुमार के रूप में हुई है. रंजय मवेशियों के लिए चारा काटने गए थे. इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए.

विज्ञापन

मनेर (पटना) से सुयेब खान की रिपोर्ट
Patna News : जिले के मनेर नगर परिषद क्षेत्र के अदलचक-डुमरिया बधार में मक्का की फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर बिछाई गई 440 वोल्ट की बिजली की तार एक युवक के लिए काल बन गई. करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

फसल को बचाने के लिए बिछाया था तार

मृतक की पहचान डुमरिया निवासी रंजय कुमार (35), पिता अशर्फी राय, के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रंजय कुमार शुक्रवार को रोज की तरह मवेशियों के लिए चारा काटने बधार गए थे. इसी दौरान मक्का के एक खेत के पास पहुंचे, जहां किसी किसान ने फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए एलटी (440 वोल्ट) लाइन से बिजली की सप्लाई वाली तार बिछा रखी थी.

चारा काटने के दौरान युवक अनजाने में बिजली की तार के संपर्क में आ गया. तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. घटना स्थल सुनसान होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी.

घर नहीं लौटने पर शुरू हुई तलाश

काफी देर तक रंजय कुमार के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश में निकले. खोजबीन के दौरान उन्हें मक्का के खेत के पास रंजय कुमार का शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन