ePaper

दिघवारा-शेरपुर पुल व सड़क निर्माण कार्य को ले आठ घरों को तोड़ा

Updated at : 20 Dec 2024 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
दिघवारा-शेरपुर पुल व सड़क निर्माण कार्य को ले आठ घरों को तोड़ा

शुक्रवार को मनेर के शेरपुर गांव के पास एनएच 30 के दोनों तरफ दिघवारा-शेरपुर पुल व सड़क निर्माण कार्य में बाधा बनी करीब आठ घरों को बुलडोजर से तोड़ अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मनेर

शुक्रवार को मनेर के शेरपुर गांव के पास एनएच 30 के दोनों तरफ दिघवारा-शेरपुर पुल व सड़क निर्माण कार्य में बाधा बनी करीब आठ घरों को बुलडोजर से तोड़ अतिक्रमण मुक्त कराया गया. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी पूजा कुमारी की देखरेख में घरों को तोड़ा गया. मकान को तोड़ने के दौरान घर के लोगों के बीच घंटों हड़कंप मचा रहा. शेरपुर गांव निवासी शशि कुमार सिंह, सुनील कुमार ने बताया कि मकान को तोड़ने के लिए किसी तरह की सूचना हम लोगों को नहीं दी गयी थी. तत्काल किसी सूचना व बगैर नोटिस के ही तबुलडोजर के साथ पदाधिकारी पहुंचकर हमारे घरों को तोड़ने लगे. अब घर के सभी सामान को लेकर कहां जाएं. घर के लोग खुले में रहने को विवश हैं. इस संबंध में अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि इसकी सूचना एक माह पूर्व लाउडस्पीकर से घूम-घूम कर दी गयी थी. इसके अलावा लोगों को नोटिस से भी दिया गया था. अंचलाधिकारी का कहना है कि पहले भी दिघवारा शेरपुर पुल व सड़क परियोजना में बाधा बन रहे कई मकानों को तोड़ने का काम किया गया. गौरतलब है कि दिघवारा-शेरपुर पुल और सड़क निर्माण होने से हर जिले के लोग सीधे पटना तक बड़ी आसानी से कम समय में पहुंच सकेंगे. मालूम हो कि इस परियोजना में शेरपुर से जुड़कर बिहटा तक रिंग रोड भी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन