पटना में ED की बड़ी कार्रवाई: भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर के घर छापेमारी, IAS संजीव हंस से जुड़ा है मामला

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :27 Mar 2025 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
ED Raid In Jharkhand, Symbolic Pic

ED Raid In Jharkhand, Symbolic Pic

ED Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के पटना स्थित निजी आवास पर छापेमारी की. यह रेड संजीव हंस घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है.

विज्ञापन

ED Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई जारी है. ED ने भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के पटना स्थित निजी आवास पर छापेमारी की है. यह रेड संजीव हंस मामले से जुड़ी बताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम सुबह से ही मुख्य अभियंता के घर दस्तावेजों की जांच कर रही है. अधिकारियों ने उनके बैंक खातों, संपत्तियों और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है. छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए जाने की खबर है.

संजीव हंस मामले से कनेक्शन

बताया जा रहा है कि यह छापेमारी संजीव हंस मामले से जुड़ी है, जिसमें कथित रूप से बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं की बात सामने आई थी. जांच एजेंसियों को संदेह है कि मुख्य अभियंता का इस घोटाले से सीधा संबंध हो सकता है. ED की टीम अभी भी मौके पर मौजूद है और मुख्य अभियंता से पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के बाद भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन