पटना में इको फ्रेंडली पटाखों से होगा 80 फीट रावण का दहन, हनुमान की होगी हवा में एंट्री, जानें कैसी है तैयारी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Oct 2024 8:18 AM

विज्ञापन

मैथिली लुक में नजर आ रहा रावण

Dussehra 2024: पूरे देश में आज विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में रावण दहन का आयोजन किया जाएगा. इस बार पटना में रावण का 80 फीट लंबा पुतला बनाया गया है. ये बिहार का सबसे बड़ा रावण का पुतला है.

विज्ञापन

Dussehra 2024: पूरे देश में आज विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है. इस मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में रावण दहन का आयोजन किया जाएगा. राज्य के कई शहरों में शुक्रवार को ही रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों को मैदान में खड़ा कर दिया गया. इस बार पटना में रावण का 80 फीट लंबा पुतला बनाया गया है. ये बिहार का सबसे बड़ा रावण का पुतला है. शनिवार की शाम 5 बजे सीएम नीतीश कुमार द्वारा इसका वध किया जाएगा.

इस बार हनुमान की एंट्री हवा में होने वाली है. बता दें कि रावण को मैथिली लुक दिया गया है. पटना के गांधी मैदान को 128 कैमरों से लैस किया गया है. मुजफ्फरपुर में 75 फीट तो गया में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा.

बारिश होने पर भी पुतला पर नहीं पड़ेगा प्रभाव

पटना के गांधी मैदान में इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 80 फीट, मेघनाद की 75 फीट और कुंभकरण की ऊंचाई 70 फीट रखी गई है. रावण, मेघनाथ, कुंभकरण का दहन इको फ्रेंडली पटाखों से किया जाएगा. बता दें कि बारिश होने पर भी पुतलों पर पानी का प्रभाव नहीं होगा. पुतला इस बार भी देश के टॉप 10 पुतलों में शामिल है. रावण वध के दौरान गांधी मैदान के गेट नंबर 4, 5, 6, 7, 8,10 और 12 से लोग एंट्री कर सकेंगे.

Also Read: क्या विजयादशमी पर बिहार में होगी बारिश? मौसम विभाग ने कर दिया क्लियर! जानें ताजा अपडेट

18 हाइटेक एंबुलेंस की रहेगी व्यवस्था

वहीं, निकलते समय गांधी मैदान के सभी गेट खुले रहेंगे यानी सभी गेट से आप एग्जिट कर सकते हैं. 18 हाइटेक एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी. आस-पास के सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है. मेडिकल और अग्निशमन की टीम को भी मौके पर तैनात किया जाएगा. बजरंगबली की एंट्री भी इस बार खास होगी. हवा में उनकी एंट्री होनेवाली है. इससे पहले पटना की सड़कों पर भी बजरंग बली का भव्य रोड शो होगा. इसकी भी तैयारी पूरी कर ली गई है.

128 CCTV कैमरों से पुलिस रखेगी नजर

मिली जानकारी के अनुसार 128 सीसीटीवी कैमरों से गांधी मैदान सहित आसपास के इलाकों में नजर रखी जाएगी. जिला नियंत्रण कक्ष में 7 और गांधी मैदान नियंत्रण कक्ष में 8 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. इसके अलावा बैरिकेडिंग स्थल पर 8 मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों को लगाया गया है. एंबुलेंस, फायर यूनिट और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन