शाम को बूंदा-बांदी, पांच दिनों तक ठंड से राहत

Updated at : 13 Jan 2025 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
शाम को बूंदा-बांदी, पांच दिनों तक ठंड से राहत

पटना और आसपास के क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं. शहर व आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान एक समान बना रहेगा और पारे में कोई वृद्धि नहीं होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना और आसपास के क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं. शहर व आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान एक समान बना रहेगा और पारे में कोई वृद्धि नहीं होगी. वहीं, सुबह-शाम मध्यम से घना कोहरा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. रविवार को शहर में दिन में धूप रहने से अधिकतम पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.6 डिग्री वृद्धि के साथ 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, दोपहर बाद से मौसम में आंशिक परिवर्तन हुआ. हल्के बादल छाने से शाम को थोड़ी गरमाहट बढ़ी, जबकि शाम साढ़े सात बजे के लगभग शहर के कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी हुई, जिससे मौसम सामान्य हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन