दनियावां में चालक को बंधक बना ईंट लदे ट्रैक्टर को लूटा

बिहटा दनियावां सरमेरा एस एच -78 पर शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ऐमन बिगहा गांव के समीप नालंदा से पटना ईंट लाद कर जा रहे ट्रैक्टर को बोलेरो पर सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक लिया और चालक को बंधक बना ट्रैक्टर को लूट लिया.
प्रतिनिधि, दनियावां
गुरुवार की देर रात बिहटा दनियावां सरमेरा एस एच -78 पर शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ऐमन बिगहा गांव के समीप नालंदा से पटना ईंट लाद कर जा रहे ट्रैक्टर को बोलेरो पर सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर रोक लिया और चालक को बंधक बना ट्रैक्टर को लूट लिया. इसकी सूचना मिलते ही शाहजहांपुर और फतुहा पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी.
बताया जाता है कि नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के पितौलिया गांव निवासी चमरु पासवान मालिक शैलेंद्र यादव के पटना स्थित शाहपुर मकान के लिए एक ट्रैक्टर ईंट लाद कर निकले. वे बिहटा दनियावां – सरमेरा सड़क मार्ग पर ऐमन बिगहा गांव के पास पहुंचे कि एक बोलेरो पर सवार पांच हथियारबंद अपराधी ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रोका और चालक को बंधक बना मसौढ़ी इलाके में छोड़ दिया. ईंट लदा टैक्टर ले जाने के क्रम में गौरीचक थाना क्षेत्र के सतौली बुजुर्ग गांव के सड़क किनारे फंस गया. फिर लुटेरे ट्रैक्टर के इंजन को लेकर फरार हो गये. बंधक बना ट्रक चालक किसी तरह भाग मालिक को सूचना दी और शुक्रवार को फतुहा थाना में मामला दर्ज कराने पहुंचे, पर घटना स्थल सत्यापन के बाद यह मामला शाहजहांपुर थाना का निकला. इसके बाद से शाहजहांपुर थाना अध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष नवनीत कुमार मामले की जांच में जुट गये और आसपास के सीसीटीवी और मैनुअल और तकनीकी सहायता से अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




