डॉन बॉस्को एकेडमी : बच्चों ने मां के प्रति कृतज्ञ रहने का लिया संकल्प

Published by : AMBER MD Updated At : 10 May 2025 6:40 PM

विज्ञापन

डॉन बॉस्को एकेडमी की ओर से शनिवार को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

डॉन बॉस्को एकेडमी की ओर से शनिवार को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने अपनी-अपनी मां को फूल देकर मां के प्रति अपने प्रेम को उज्जागर किया. इस दौरान बच्चों ने हमेशा अपनी मां के प्रति कृतज्ञ रहने का संकल्प लिया. इस अवसर पर पाक विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. जिसमें बच्चों ने अपनी मां के सहयोग से बिना आग का प्रयोग किये लजीज व्यंजन बनाकर माताओं के सामने उसे क्रिएटिव अंदाज में पेश किया. कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक एडीजे रोजारियो, प्राचार्या मेरी अल्फोंसा, उप प्राचार्य एरिक रोजारियो ने सभी बच्चों की सराहना करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में सभी ने मां के निस्वार्थ प्रेम की चर्चा की और कहा कि मां के कृतियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरीय शिक्षक एलेन कॉवेल ने किया. उन्होंने मां की ममता से संबंधित कविता सुना कर सबके दिलों को झकझोर दिया. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों ने विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया. पाक प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मेडल तथा प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन