खाली जमीन से ट्रैक्टर ले जाने पर विवाद, दंपती पर हमला

Updated:
विज्ञापन
खाली जमीन से ट्रैक्टर ले जाने पर विवाद, दंपती पर हमला

मसौढ़ी थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर मठ गांव में शुक्रवार की शाम खाली जमीन से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के ही एक दंपती पर कुदाल से हमला कर दिया गया.

विज्ञापन

मसौढ़ी मसौढ़ी थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर मठ गांव में शुक्रवार की शाम खाली जमीन से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गांव के ही एक दंपती पर कुदाल से हमला कर दिया गया. इसमें पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इधर घायल संतोष कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम अपनी खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर भाड़े पर लेकर जा रहा था. रास्ते में गांव के ही सुरेंद्र प्रसाद उर्फ बाबा की खाली जमीन थी, जिस पर कोई फसल नहीं लगी थी. संतोष ने ट्रैक्टर को उसी जमीन से पार करवाया और अपने खेत की जुताई कर लौट रहा था. इसी दौरान सुरेंद्र प्रसाद और उसकी पत्नी कलावती देवी ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर सुरेंद्र ने कुदाल से संतोष के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा. संतोष की चीख सुनकर जब उसकी पत्नी बचाने दौड़ी तो उस पर भी हमला कर दिया गया. इसी बीच हमलावर दंपती ने महिला के गले से सोने की चेन भी छीन ली. घटना के बाद दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. संतोष कुमार की ओर से मसौढ़ी थाना में सुरेंद्र प्रसाद और उसकी पत्नी कलावती देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन