ePaper

विकसित कृषि संकल्प अभियान से गांव होंगे विकसित

Updated at : 30 May 2025 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
विकसित कृषि संकल्प अभियान से गांव होंगे विकसित

उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान से राज्य के गांव विकसित होंगे.

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने शुरू किया ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ संवाददाता,पटना उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान से राज्य के गांव विकसित होंगे. गुरुवार को कृषि भवन पटना में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का उन्होंने शुभारंभ किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान किसानों की आत्मनिर्भरता और गौरव का प्रतीक है. किसान अब केवल ग्रामीण नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता हैं. यह पहल गांवों की समृद्धि के जरिये ‘विकसित भारत’ के निर्माण को गति देगी. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गांव के अंतिम पंक्ति के किसानों से सीधा संवाद स्थापित करना है. 29 मई से 12 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत खरीफ फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को नयी कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और अनुदानों की जानकारी दी जायेगी. उनके सुझावों और नवाचारों का दस्तावेजीकरण भी होगा. सरकार ने छह सूत्री रणनीति अपनायी है, जिसमें उत्पादन बढ़ाना, लागत कम करना, उचित मूल्य सुनिश्चित करना, प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान की भरपाई, फसल विविधीकरण और जैविक खेती को प्रोत्साहन शामिल है. श्री सिन्हा ने कहा कि अटारी, पटना के अंतर्गत बिहार के 44 कृषि विज्ञान केंद्रों में 104 टीमें बनायी गयी हैं. यह 4662 गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करेंगी. यह टीम मिट्टी, जलवायु, पानी और वर्षा के आधार पर उचित फसलों, बीजों, बुवाई तकनीकों और उर्वरकों की सलाह देंगी. ‘लैब टू लैंड’ का विजन: कृषि सचिव श्री अग्रवाल ने कहा कि अभियान का लक्ष्य ‘लैब टू लैंड’ को साकार करना है. यह दो-तरफा संवाद पर आधारित है, जहां किसान अपनी समस्याएं साझा करेंगे और कीटों जैसी चुनौतियों की जानकारी देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन