Dengue In Bihar: बिहार में डेंगू का कहर जारी, पटना में मिले 102 नए मरीज, अबतक 12 की मौत

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Oct 2024 8:44 AM

विज्ञापन

Dengue In Bihar: बिहार में डेंगू और चिकनगुनिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं. दिन-प्रतिदिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है. बुधवार को राज्य में 186 और राजधानी पटना में 102 डेंगू मरीज मिले हैं.

विज्ञापन

Dengue In Bihar: बिहार में डेंगू और चिकनगुनिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं. दिन-प्रतिदिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है. बुधवार को राज्य में 186 और राजधानी पटना में 102 डेंगू मरीज मिले हैं. ये एडीज मच्छर के काटने से होता है. राज्य में डेंगू से अब तक कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है.

पटना का कंकड़बाग बना हॉटस्पॉट

पटना जिले में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 102 नये मरीज मिले हैं. उनमें 25 कंकड़बाग, 14 बांकीपुर, 8 नूतन राजधानी, 8 अजीमाबाद, 2 पटना सिटी, 21 पाटलिपुत्र के हैं। इसके अलावा अथमलगोला में 2, बख्तियारपुर में 2, पालीगंज में 1, मसौढ़ी में 1, खुसरूपुर में 2, दानापुर में 1, संपतचक में 3, फुलवारीशरीफ में 7, दानापुर में 1 मरीज मिला है. मंगलवार को राज्य में 234 और पटना में 126 नये मरीज मिले थे.

Also Read: बिहार में स्मार्ट मीटर नहीं दे रहा सही जानकारी, 10 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं परेशान

सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क जांच की सुविधा

डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी हाई अलर्ट पर है. डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. विशेषज्ञों की माने तो अभी कुछ दिन मच्छरों से बचाव करने की जरूरत है. थोड़ी सावधानी बरती जाए तो डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव किया जा सकता है. घर या आसपास पानी जमा नहीं होने दें. यदि पानी जमा हो तो उसे साफ कर दें या उसमें केरोसिन डाल दें. लक्षण मिलने पर जांच करा लें. सरकारी अस्पतालों में जांच की व्यवस्था निःशुल्क है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन