24 को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे बिहार के शिक्षकों व स्नातकों से बात, सुनेंगे शिक्षकों की समस्या...

पटना: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 सितंबर को प्रदेश के शिक्षकों व स्नातकों से बातचीत करेंगे. यह जानकारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने दी है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को रक्षा मंत्री दिन के 12 बजे से वर्चुअल माध्यमों के जरिये बिहार के शिक्षकों व स्नातकों को संबोधित करने वाले हैं.

इस कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए प्रदेश भर में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के लिंक भेजे जा रहे हैं. इसके अलावा रक्षा मंत्री की इस वर्चुअल सभा का सीधा प्रसारण बिहार भाजपा के यू-ट्यूब व फेसबुक पेज के जरिये भी किया जायेगा.
श्री रंजन ने कहा राजनाथ सिंह खुद एक शिक्षक रह चुके हैं. इसलिए वह शिक्षकों की समस्याओं व आवश्यकताओं से भली-भांति परिचित हैं. इसके अलावा वह बिहार की जरूरतों से भी अच्छे से वाकिफ हैं. रक्षा मंत्री के इस संवाद से आत्मनिर्भर बिहार की संकल्पना को और अधिक बल मिलेगा. उन्होंने उम्मीद जतायी कि श्री सिंह की इस सभा से लाखों लोग जुड़ेंगे व यह सभा व्यूअरशिप के मामले में सर्वाधिक सफल सभाओं में से एक होगी.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए