पटना में बेलगाम कार ने दो बाइक में मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत, कई लोग बुरी तरह जख्मी

पुनपुन में सड़क हादसा
पटना के पुनपुन में एक अनियंत्रित कार ने तीन बाइकों में टक्कर मार दी. इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. जबकि कई लोग जख्मी हैं.
पटना में अनियंत्रित कार ने एक से अधिक मोटरसाइकिलों में टक्कर मार दी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं. घटना पुनपुन थाना के डुमरी चौराहा के पास की है. जहां एक अनियंत्रित कार सामने से आ रही तीन बाइकों में टक्कर मारती हुई बढ़ती रही. कार ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया. वहीं स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर बुरी तरह पीटा है. पथराव में पुनपुन के थानाध्यक्ष भी जख्मी हुए हैं.
बेलगाम कार ने तीन मोटरसाइकिल को टक्कर मारी
पुनपुन थाना के डुमरी चौराहा के पास शुक्रवार को एक कार बेलगाम होकर दौड़ती रही. कार ने पल्सर समेत दो बाइक को टक्कर मारी. इस हादसे में कुछ लोग जख्मी बताए जा रहे हैं जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है. मृतक भाई-बहन बताए जा रहे हैं. घटना के बाद स्थानीय लोग फौरन मौके पर पहुंचे. कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया और उसको जमकर पीटा है. कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है.
ALSO READ: भैंस की पूंछ पकड़कर गंगा पार कर रहे युवक की मौत, कोसी-पूर्व बिहार में डूबने से 8 लोगों की गयी जान
दो लोगों की मौत, कई जख्मी
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर जहां-तहां जाकर गिर पड़े. लोगों ने उन्हें उठाकर फौरन अस्पताल पहुंचाया. दो लोगों ने इस हादसे में दम तोड़ दिया जबकि कई घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा.
पथराव में थानेदार जख्मी
घटना को लेकर स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित दिखे. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो लोगों के पथराव का शिकार पुलिस को होना पड़ा. आक्रोशित लोगों के पथराव से पुनपुन थाना के थानाध्यक्ष भी चोटिल हो गए. वहीं मामला बढ़ता देखकर अनुमंडल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीपीओ-2 भी घटना स्थल पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




