कंकड़बाग इलाके में नाले में मिला युवक का शव

Updated:
विज्ञापन
कंकड़बाग इलाके में नाले में मिला युवक का शव

कंकड़बाग थाने के 90 फुट के समीप स्थित नाले से 25 वर्षीय युवक का शव मिला है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना कंकड़बाग थाने के 90 फुट के समीप स्थित नाले से 25 वर्षीय युवक का शव मिला है. युवक के सिर व अन्य जगहों पर चोट के निशान थे. इससे आशंका जतायी जा रही है कि किसी ने उसकी पिटाई कर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक कर फरार हो गये. हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने किसी तरह से शव को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही उसकी फोटो भी सारे थानाें में भेजी जा चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन