Darbhanga Airport: मुख्य सचिव ने केंद्र को फिर लिखा लेटर, की गई बड़ी मांग
Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Apr 2025 8:05 AM
Darbhanga Airport: बिहार में दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दरभंगा एयरपोर्ट को विकसित करने को लेकर एक बार फिर से केंद्र सरकार को बिहार सरकार की ओर से लेटर लिखा गया है और अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग की गई है.
Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट का मामला एक बार फिर से गरमा गया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दरभंगा एयरपोर्ट को विकसित करने को लेकर कई कदम उठाए गए हैं. इसी क्रम में बड़ा अपडेट सामने आ गया है कि, एक बार फिर से केंद्र सरकार को बिहार सरकार की ओर से लेटर लिखा गया है और अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग की गई है.
राज्यसभा सांसद संजय झा ने की बैठक
दरअसल, राज्यसभा सांसद, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थायी संसदीय समिति के अध्यक्ष संजय कुमार झा ने नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इसी बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने के साथ-साथ पूर्णिया एयरपोर्ट को फंक्शनल बनाने पर भी विस्तार रूप से चर्चा हुई. इधर, इस बैठक को लेकर संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये पूरी जानकारी दी.
एक्स के जरिये दी ये जानकारी
संजय झा ने लिखा कि, ‘दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के उद्देश्य से रनवे के विस्तार के लिए एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा मांगी गई 90 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 245 करोड़ रुपये की राशि जिला प्रशासन दरभंगा को हस्तांतरित कर दी गई है. बिहार के मुख्य सचिव ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव को कल फिर पत्र लिख कर यह जानकारी दी है और दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में अपग्रेड करने की प्रक्रिया तेज करने का अनुरोध किया है.’
संजय झा ने जताया भरोसा
संजय झा ने यह भी बताया कि, ‘पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस प्रक्रिया में बिहार सरकार हर जरूरी सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है. इससे पहले सितंबर 2024 में भी दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के लिए केंद्र को पत्र लिखा गया था. आगे उन्होंने भरोसा जताया और लिखा कि, हमें विश्वास है, दरभंगा एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने पर उत्तर बिहार में व्यापार और पर्यटन बढ़ेगा, बड़े पैमाने पर रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे और विकास को नई गति मिलेगी.’
Also Read: Pahalgam Terror Attack: आतंकियों की तलाश में पटना में छापेमारी, स्केच से मिलते हुलिए वाले तीन युवक हिरासत मेंhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/raids-in-bihar-in-search-of-terrorists-of-pahalgam-attack-three-youths-matching-sketch-detained
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










