दरियापुर में गंगा नदी में मिला घड़ियाल का शव, अफरातफरी

Updated:
विज्ञापन
दरियापुर में गंगा नदी में मिला घड़ियाल का शव, अफरातफरी

गुरुवार को हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर में गंगा घाट पर एक घड़ियाल का शव पाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोकामा

गुरुवार को हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर में गंगा घाट पर एक घड़ियाल का शव पाया गया. दरअसल ग्रामीण छठ महापर्व को लेकर गंगा घाट की साफ सफाई और घाट को दुरुस्त कर रहे थे, उसी दौरान ग्रामीणों ने देखा की पानी में घड़ियाल उल्टा पड़ा है. जिससे लोगों को समझ आ गया कि घड़ियाल की मौत हो चुकी है. उन्होंने हाथीदह थाना को इसकी सूचना दी और मिलकर घड़ियाल के शव को पानी से बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल हाथीदह थाना की पुलिस पहुंच गयी और उच्च अधिकारी व वन विभाग को इसकी सूचना दी. वन विभाग से कर्मचारी आकर घड़ियाल के शव को अपने साथ ले गये. वहीं घड़ियाल को देखने ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी नदी के इस इलाके में एक घड़ियाल देखा गया था लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जो घड़ियाल पांच दिन पूर्व देखा गया था और जो शव पाया गया है, दोनों अलग-अलग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन