Crime News: मासूम की हत्या पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, यातायात किया बाधित, भागी-भागी पहुंची पुलिस  

Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 May 2025 4:54 PM

विज्ञापन

Crime News: बिहार के सहरसा जिले से दर्दनाक खबर सामने आई. जहां एक मासूम की हत्या कर उसके शव को बगीचे में फेंक दिया गया. शव के मिलते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

विज्ञापन

Crime News: बिहार के सहरसा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई. जहां एक दिन पहले लापता हुए मासूम का शव बगीचे में फेंका हुआ मिलने से लोग पूरी तरह आक्रोशित हो गये. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पूर्वी पंचायत में सोमवार देर रात घटित हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात सौरबाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी मनीष यादव का बेटा अंकुश कुमार (5 वर्ष) रात के लगभग 8 बजे से लापता था. रात भर उसके माता-पिता और परिजन खोजने में परेशान थे. जिसके बाद मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने उसका शव घर के समीप एक बगीचा में देखकर उसकी सूचना उनके माता-पिता को दी. 

मासूम के परिजनों ने जमकर किया हंगामा

इधर, घटना की सूचना आस-पास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोग पूरी तरह आक्रोशित हो गये. लोगों का कहना था कि, आखिर इस मासूम की क्या गलती थी, जो इसे मौत का घाट उतार दिया गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सहरसा-सोनवर्षा मुख्य मार्ग को चंदौर घोघन स्थान के पास जाम कर दिया. जिससे लगभग दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हत्यारे की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाते हुए यातायात को बहाल करवाया. 

जांच के लिए विशेष टीम का गठन

वहीं, घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एसएफएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. घटना को लेकर थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि, मामले को गंभीरता से देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. लेकिन, पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और स्थानीय लोग प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

हर बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच

मृतक मासूम के पिता ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और अंकुश कुमार उसका इकलौता पुत्र था. जिसकी हत्या के बाद वे सदमे में हैं. परिजनों के अनुसार, रात के लगभग 8 बजे तक वह घर के पास ट्यूशन पढ़कर लौटा था. जिसके बाद से वह गायब हुआ था. इस बाबत सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि, सौरबाजार पुलिस को सोमवार रात उसके गायब होने की सूचना मिली और मंगलवार सुबह पड़ोस के एक बगीचे से उसका शव बरामद किया गया है. हालांकि, घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Also Read: Weather News: मोतिहारी में आंधी-बारिश ने मचायी तबाही, कहीं उड़े टीन के छप्पर तो कहीं गिरे दर्जनों पेड़ के साथ बिजली पोल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन