ePaper

Crime News: छठ में ससुराल गए व्यवसायी के घर से 40 लाख के आभूषण और पांच लाख कैश की चोरी

Updated at : 08 Nov 2024 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
Crime News: छठ में ससुराल गए व्यवसायी के घर से 40 लाख के आभूषण और पांच लाख कैश की चोरी

Crime News नीलकमल सिंह का बाकरगंज में मोबाइल का कारोबार है. दलदली स्थित अपने ससुराल में छठ को लेकर परिवार के साथ गये हुए थे.

विज्ञापन

Crime News राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के दरियापुर गोला के मोहर टोला स्थित शीशी बोतल गली के रहने वाले मोबाइल दुकानदार नीलकमल सिंह के घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने ताला काट लॉकर में रखे 40 लाख रुपये के गहने व पांच लाख रुपये कैश पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी तब हुई जब नीलकम अपने घर लौटे. उन्होंने देखा कि मेन गेट का ताला काटा हुआ है.

अंदर सभी कमरे के गेट का भी ताला टूटा हुआ था. कमरे में गये तो पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था. चोरों ने अलमारी का लॉक भी तोड़ दिया. उसमें रखे सारे गहने और कैश गायब थे. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कदमकुआं थाने की पुलिस पहुंच गयी. छानबीन शुरू कर दी है. थानेदार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

छठ पर्व में ससुराल गये हुए थे नीलकमल

पुलिस के अनुसार नीलकमल सिंह का बाकरगंज में मोबाइल का कारोबार है. दलदली स्थित अपने ससुराल में छठ को लेकर परिवार के साथ गये हुए थे. शुक्रवार की सुबह वह ससुराल गये और वापस लौटे तो देखा कि घर के सारे ताले टूटे है. अलमारी से ज्वेलरी व कैश गायब है. मिली जानकारी के अनुसार छह पीस सिकड़ी, 10 पीस कान बाली, 4 पीस सोने का कंगन, एक पीस सोने का ब्रेसलेट, 6 पीस चांदी का पायल, 30 मां की सोने की ज्वेलरी, चांदी के बर्तन, सोने की दो बिस्कुट और पांच लाख रुपये कैश गायब थे.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन