COVID-19 Bihar: बिहार में कोरोना का रिकवरी रेट 92.85 प्रतिशत, मिले 1431 नये कोरोना पॉजिटिव, जानें हर जिले का आंकड़ा...
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Oct 2020 5:29 AM
पटना: राज्य में कोरोना संक्रमित होनेवाले लोगों के ठीक होने की दर में सुधार हुआ है. गुरुवार को राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट 92.85 प्रतिशत हो गया है. इधर राज्य में एक लाख 20 हजार 128 सैंपलों की जांच की गयी, जिनमें 1431 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. राज्य में अभी तक कुल 75 लाख छह हजार 649 सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिनमें एक लाख 85 हजार 707 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये. अब तक राज्य में कोरोना पॉजिटिव होनेवालों में एक लाख 72 हजार 364 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं. अभी तक राज्य में 910 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सर्वाधिक 236 नये कोरोना पॉजिटिव पटना जिला में पाये गये हैं. इसके अलावा पूर्णिया जिला में 131, अररिया में 52, अरवल में छह, औरंगाबाद में 21, बांका में 49, बेगूसराय में 19, भागलपुर में 37, भोजपुर में 18, बक्सर में 21, दरभंगा में 18, पूर्वी चंपारण में 35, गया में 40, गोपालगंज में 48, जमुई में 59, जहानाबाद में 45, कैमूर में पांच, कटिहार में 21, खगड़िया में पांच, किशनगंज में 35, लखीसराय में 22, मधेपुरा में 34, मधुबनी में 33, मुंगेर में 20, मुजफ्फरपुर में 58, नालंदा 46, नवादा में 14, रोहतास में 30, सहरसा में 18, समस्तीपुर में 24, सारण में 27, शेखपुरा में 23, शिवहर में पांच, सीतामढ़ी में 15, सीवान में 44, सुपौल में 35, वैशाली में 24 और पश्चिम चंपारण में 51 नये पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही भागलपुर में दो, पटना में तीन, मुजफ्फरपुर में एक सैंपल दूसरे राज्य के लोग पॉजिटिव पाये गये हैं.
पटना एम्स में शुक्रवार को एक की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि नये मरीजों में 15 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है. एम्स कोरोना नोडल आॅफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में शेखपुरा की 35 वर्षीया एक महिला की मौत हो गयी है. वहीं शुक्रवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 15 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी, जिसमें अरवल, पटना, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, समस्तीपुर, अररिया के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में पांच लोगों ने कोरोना को मात दे दी, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया.
Posted By: Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए