कैंपस : नो फाउंड वाले शिक्षकों की काउंसलिंग जल्द

सक्षमता परीक्षा पास प्रथम में काउंसेलिंग के दौरान नो फाउंड में चले गये शिक्षकों अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग फिर से बहुत जल्द होगी.
संवाददाता, पटना सक्षमता परीक्षा पास प्रथम में काउंसेलिंग के दौरान नो फाउंड में चले गये शिक्षकों अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग फिर से बहुत जल्द होगी. पटना जिले से सक्षमता परीक्षा प्रथम में छह हजार शिक्षक अभ्यर्थी पास हुए थे. सभी शिक्षकों की काउंसेलिंग अगस्त में आयोजित हुई थी, जिनमें से जिले के 250 शिक्षकों के मूल कागजात का मिलान नहीं हो सका. इस कारण उन्हें नो फाउंड की सूची में डाला गया था. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार विभाग से तिथि निर्धारित होने के बाद इसी महीने में नो फाउंड वाले शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग के लिए आवेदन लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










