Coronavirus In Bihar: बिहार में तीसरी लहर का खतरा! बेतिया में कोरोना संदिग्ध दो व्यक्तियों की मौत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Aug 2021 6:43 PM
Coronavirus in bihar latest news: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ प्रमोद तिवारी ने बताया कि मंगलवार को मोतिहारी के अवधेश साह की मृत्यु आइसोलेशन वार्ड में इलाज के दौरान हो गयी. उन्हें 30 जुलाई को GMCH में भर्ती कराया गया था.
कोरोना के संभावित तीसरी लहर की आहट शुरू हो गई है. देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. केरल में संक्रमण की रफ्तार काफी अधिक है. वहीं बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना आईसोलेशन वार्ड में इलाजरत पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के एक-एक मरीज की मौत हो गयी. दोनों कोरोना के संदिग्ध मरीज थे.
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ प्रमोद तिवारी ने बताया कि मंगलवार को मोतिहारी के अवधेश साह की मृत्यु आइसोलेशन वार्ड में इलाज के दौरान हो गयी. उन्हें 30 जुलाई को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जबकि पश्चिम चंपारण के डीके शिकारपुर के रहने वाली रीता देवी की मृत्यु बुधवार की दोपहर हुई है. उन्हें 31 जुलाई को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था.
उन्होंने आगे कहा कि दोनों में कोरोना के लक्षण थे. दोनों के शवों को कोरोना प्रोटोकाल (Corona Protocol) के तहत अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी गई है. बता दें कि जिले में कोरोना के छह सक्रिय मामले हैं. चनपटिया में एक नया संक्रमित मिला है. जबकि अबतक 358 लोगों की मौत हो चुकी है.
बताते चलें कि बिहार में मंगलवार को नये मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गया. पिछले 24 घंटों में राज्य में 1,35,618 सैंपलों की जांच में ये मामले सामने आये हैं. सूबे का संक्रमण दर 0.04 फीसदी हो गया है. जो सोमवार को 0.03 फीसदी था.
Posted By: Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










