LockDown Again in Bihar : कोरोना पर ब्रेक के लिए बिहार में फिर से लॉकडाउन की तैयारी, फैसला जल्द

Updated at : 13 Jul 2020 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
LockDown Again in Bihar : कोरोना पर ब्रेक के लिए बिहार में फिर से लॉकडाउन की तैयारी, फैसला जल्द

Bihar Latest News Update Lockdown in Bihar CoronaVirus Latest Bihar News Update पटना : बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण को लेकर सरकार सूबे में लॉकडाउन की तैयारी कर रही है. इसको लेकर मंगलवार को राज्य सरकार निर्णय लेगी. पिछले सप्ताह से राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में अधिक वृद्धि दर्ज की गयी है. अभी तक राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन की प्रक्रिया और अनलॉक के आदेशों का पालन करती रही है. पटना जिला सहित अन्य जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने के बाद पूरे राज्य में लॉकडाउन को लेकर राज्य सरकार मंथन कर रही है. यह लॉकडाउन राज्य सरकार द्वारा अपने स्तर पर लिया गया निर्णय होगा.

मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि राज्य सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है. इसको लेकर सरकार मंगलवार को कोई निर्णय ले सकती है. मालूम हो कि राज्य के कई जिलों में जिला प्रशासन द्वारा अपने तरीके से कोरोना रोकथाम को लेकर लॉकडाउन का निर्णय लिया है.

पटना जिला में पॉजिटिवों की संख्या दो हजार के पार

मालूम हो कि बिहार में सोमवार को नये कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में 1116 की वृद्धि दर्ज की गयी. नये मामले राज्य के सभी 38 जिलों में पाये गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 17,421 पहुंच गयी है. इधर, राज्य में अब तक 11,953 लोग ठीक होकर घर लौट चुके. राजधानी पटना में सोमवार को सर्वाधिक 228 नये मामले पाये गये हैं. नये संक्रमितों के आने के बाद पटना में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच चुकी है. पटना जिला में कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक 15 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने आज बताया कि सोमवार को पटना जिला में सबसे अधिक 228 पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने बताया कि बेगूसराय जिला में 79, भागलपुर में 78, मुजफ्फरपुर जिला में 76, मुंगेर जिला में 68, गया जिला में 65, अरवल में 20, औरंगाबाद व बांका में तीन-तीन, भोजपुर में 33, दरभंगा में तीन, पूर्वी चंपारण में 11, गोपालगंज में 22, जमुई में 28, जहानाबाद में 17, कैमूर में 18, कटिहार में 28, खगड़िया में नौ, किशनगंज में आठ, लखीसराय में 17, मधेपुरा में सात, मधुबनी में 41, नालंदा में 24, नवादा में सात, पूर्णिया में आठ, रोहतास में 51, सहरसा में 11, समस्तीपुर में 29, सारण में आठ, शेखपुरा में पांच, शिवहर में चार, सीतामढ़ी में छह, सीवान में 50, सुपौल में तीन, वैशाली में छह, अररिया, बक्सर, गिरिडीह में एक-एक मामले पाये गये हैं.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन