ePaper

Coronavirus In Bihar : बिहार में एक दिन के अंदर रिकार्ड डेढ़ लाख से अधिक कोरोना जांच, संक्रमण दर अब केवल 1.32 प्रतिशत

Updated at : 05 Sep 2020 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Bihar : बिहार में एक दिन के अंदर रिकार्ड डेढ़ लाख से अधिक कोरोना जांच, संक्रमण दर अब केवल 1.32 प्रतिशत

पटना: राज्य में लगातार तीन दिनों से कोरोना जांच का रिकॉर्ड बन रहा है. गुरुवार को सबसे अधिक एक लाख 50 हजार 195 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें 1978 नये पॉजिटिव पाये गये. इस तरह पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.32% रही. राज्य में अब तक 37 लाख 21 हजार 250 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें एक लाख 44 हजार 134 पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें से एक लाख 26 हजार 411 स्वस्थ हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 1434 संक्रमित स्वस्थ हुए. शुक्रवार को रिकवरी रेट 87.70% रहा. इधर 13 और कोरोना मरीजों की मौत हो गयी. अब तक 741 की मौत हुई है.

कोरोना के जिलेवार आंकड़े

स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार पटना जिले में सर्वाधिक 258, जबकि मुजफ्फरपुर में 134 और अररिया में 117 नये केस पाये गये. इसके अलावा भागलपुर में 91, पूर्णिया में 91, नवादा में 88, पूर्वी चंपारण में 84, गोपालगंज व सहरसा में 64-64, सारण में 63, मधुबनी में 61, समस्तीपुर में 57, सीतामढ़ी में 54, गया, पश्चिम चंपारण व बेगूसराय में 52-52, सुपौल में 51, औरंगाबाद में 49, नालंदा में 46, दरभंगा में 37, रोहतास में 34, कटिहार में 32, भोजपुर में 30, मधेपुरा लखीसराय में 29-29, शिवहर में 27, शेखपुरा व किशनगंज में 25-25, बांका व वैशाली में 24-24, जहानाबाद में 19, बक्सर व सीवान में 18-18, अरवल में 16, जमुई में 13, खगड़िया में 11 और कैमूर व मुंगेर में चार-चार नये मामले पाये गये हैं.

अन्य राज्यों के लोग भी संक्रमित

इसके साथ ही रांची, जबलपुर, इंदौर के एक-एक और देवघर के दो व्यक्तियों के सैंपल पटना में पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं, गढ़वा व हजारीबाग के एक-एक व्यक्तियोें के सैंपल रोहतास में, हजारीबाग के एक व्यक्ति का सैंपल गया में और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के एक व्यक्ति का सैंपल किशनगंज में पॉजिटिव पाया गया है.

Also Read: COVID-19 Bihar: पटना एम्स में कोरोना से एसएसबी जवान समेत चार की मौत, 741 लोगों ने अबतक गंवाई जान

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन