Coronavirus In Bihar: मगध यूनिवर्सिटी की पार्ट थर्ड परीक्षा एक दिसंबर से, कोरोना के कारण मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे जायेंगे, परीक्षार्थी परेशान

Updated at : 27 Nov 2020 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Bihar: मगध यूनिवर्सिटी की पार्ट थर्ड परीक्षा एक दिसंबर से, कोरोना के कारण मल्टीपल च्वाइस प्रश्न  पूछे जायेंगे,  परीक्षार्थी परेशान

Coronavirus In Bihar, Magadh university part 3 exam date 2020: मगध यूनिवर्सिटी ग्रेजुएशन पार्ट थर्ड की परीक्षा (बीए, बीएससी व बी कॉम) एक दिसंबर से शुरू होगी. इस परीक्षा में मल्टीपल च्वाइस प्रश्न (McQ ) पूछे जायेंगे. इसकी अधिसूचना भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दी है.

विज्ञापन

Coronavirus In Bihar, Magadh university part 3 exam date 2020: मगध यूनिवर्सिटी ग्रेजुएशन पार्ट थर्ड की परीक्षा (बीए, बीएससी व बी कॉम) एक दिसंबर से शुरू होगी. इस परीक्षा में मल्टीपल च्वाइस प्रश्न (McQ ) पूछे जायेंगे. इसकी अधिसूचना भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दी है.

पार्ट थर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स ने कहा कि एमयू प्रशासन ने परेशानी खड़ी कर दी है. सेंटर बहुत दूर दे दिया है. प्राइवेट संस्थानों में भी सेंटर दिया गया है. सेंटर पर पहुंचने के लिए ऑटो तक का कोई साधन नहीं है. एमयू प्रशासन केंद्र को संशोधित करे. एक दिसंबर से आयोजित परीक्षा में गया, नवादा, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद जिलों के एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल होंगे.

सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 महामारी नियमावली का पालन कराते हुए परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होगी जो 10 दिसंबर तक चलेगी. 11 दिसंबर को प्रैक्टिकल एग्जाम होगा. परीक्षार्थियों को ए, बी, सी, डी चार ग्रुप में बांटा गया है. दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 से 4 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा होगी.

पूर्व में निर्धारित                                                      केंद्र नये केंद्र

एलपी शाही कॉलेज पटना इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन रिसर्च, पटना

एमएम कॉलेज, बिक्रम बीआरएसवाइ कॉलेज, कन्हौली

गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, गर्दनीबाग मुस्लिम साइंस कॉलेज, पटना

जीडीएम कॉलेज, पटना पटना मुस्लिम साइंस कॉलेज, पटना

कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस एलपी शाही कॉलेज, पटना

जेएनएल कॉलेज, खगौल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन रिसर्च, पटना

महिला कॉलेज, खगौल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन रिसर्च, पटना

एसएमडी कॉलेज, पुनपुन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन रिसर्च, पटना

जीडीएम कॉलेज, हरनौत सोघरा कॉलेज, बिहारशरीफ

Also Read: Bihar vidhan Sabha: बिहार विधानसभा सत्र का अंतिम दिन आज, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD इन मुद्दों पर होगा आक्रामक

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन