ePaper
Live Updates

Coronavirus Bihar Updates : बिहार में कोरोना पॉजिटिव के 20 नये केस, पटना के नये संक्रमितों में से ज्यादातर की चेन खाजपुरा से जुड़ी

Updated at : 29 Apr 2020 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Bihar Updates : बिहार में कोरोना पॉजिटिव के 20 नये केस, पटना के नये संक्रमितों में से ज्यादातर की चेन खाजपुरा से जुड़ी

बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के मामले अब बढ़कर 360 हो गये हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के गोपालगंज में 06, कैमूर में 04 तथा मु़ंगेर, बांका और अररिया में एक-एक मामले प्रकाश में आये हैं. गोपालगंज जिले में 06 पुरुषों (18, 25, 35, 35, 56 एवं 70 वर्ष), कैमूर में 03 पुरुष (04, 19, एवं 22 वर्ष) और एक महिला (20), मुंगेर में एक पुरुष (42), बांका में एक महिला (20) तथा अररिया में एक पुरुष (28) कारोना वायरस से आज संक्रमित पाये गये.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:28 PM. 28 Apr 2010:28 PM. 28 Apr

कोरोना के सात संक्रमित हुए डिस्चार्ज

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो दूसरी ओर राहत की खबर है कि संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट भी रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को कुल सात मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गयी है. इसमें बेगूसराय जिले के तीन और सीवान जिले का चार मरीज शामिल हैं. इस प्रकार अब तक कुल 64 संक्रमितों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है.

बिहार में कोरोना संक्रमण से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

5:39 PM. 28 Apr 205:39 PM. 28 Apr

बिहार के शेखपुरा में मिला कोविड का एक नया मरीज

बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. मंगलवार शाम तक राज्य में शेखपुरा के एक युवक (26 वर्ष) समेत कुल 14 नये मामले सामने आये. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 360 हो गयी है. कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले मुंगेर में मिले है.

5:39 PM. 28 Apr 205:39 PM. 28 Apr

बिहार में मंगलवार को मिले 13 नये मरीज

बिहार में मंगलवार को एक बार फिर कोरोना के एक साथ 13 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़कर अब 359 हो गयी है. आज छह नये मरीज गोपालगंज जिले से मिले हैं, चार कैमूर, एक मुंगेर, एक बांका और एक अररिया से मिले हैं.

2:15 PM. 28 Apr 202:15 PM. 28 Apr

हथुआ आइसोलेशन सेंटर से 61 संदिग्धों की जांच को भेजा गया सैंपल

गोपालगंज जिले के हथुआ अनुमंडल के तीन प्रखंडों में पांच कोरोना पॉजिटिव के परिजनों और संपर्क में आये लोगों को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. प्रशासन के निर्देश पर नियमित इन लोगों की स्वास्थ्य जांच करायी जा रही है. फुलवरिया, भोरे और पंचदेवरी प्रखंड के कुल 61 लोगों को 26 अप्रैल को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था और 27 अप्रैल को जिले की चार सदस्यीय टीम ने आइसोलेशन सेंटर के सभी संदिग्धों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेज दिया है. जांच रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन सेंटर में रख कर संदिग्धों की नियमित जांच की जा रही है. हथुआ के सीओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बने आइसोलेशन सेंटर से संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है. 61 लोगों की सारी व्यवस्था के साथ-साथ बच्चों के लिए दूध आदि की भी व्यवस्था की गयी है. रविवार को एक महिला के व्रत पर रहने पर फल, दूध आदि की व्यवस्था की गयी थी.

12:41 PM. 28 Apr 2012:41 PM. 28 Apr

पटना के नये संक्रमितों में से ज्यादातर की चेन खाजपुरा से जुड़ी

पटना के जिन छह लोगों में कोरोना होने की बात सामने आयी है उनमें से ज्यादातर का कनेक्शन खाजपुरा चेन से जुड़ा है. खाजपुरा में संक्रमण फैलने की जगह पिलर नंबर 22 है. वहीं मछली गली राजाबाजार के दो पाॅजिटिव पाये गये हैं. यह गली पिलर नंबर 58 के पास है. एक अन्य पाॅजिटिव बीपीएससी कार्यालय के पास की झोंपड़पट्टी की महिला है. माना जा रहा है कि यहां भी संक्रमण खाजपुरा से फैला है. वहीं इन सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 27 लोगों का सैंपल सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय की टीम ने लिया.

12:41 PM. 28 Apr 2012:41 PM. 28 Apr

देश में करीब 30 हजार मामले 

भारत में अभी तक 30000 के करीब कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं 934 लोगों की मौत हो चुकी है. बीते 24 घंटे में 62 लोगों ने दम तोड़ दिया है.

12:41 PM. 28 Apr 2012:41 PM. 28 Apr

कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जिलेवार स्थिति

मुंगेर- 90

नालंदा – 35

सीवान – 30

पटना – 39

बेगूसराय- 9

बक्सर – 25

भागलपुर – 5

गया – 6

गोपालगंज – 12

नवादा – 4

रोहतास – 15

सारण – 4

लखीसराय – 1

वैशाली – 1

भोजपुर – 9

पूर्वी चंपारण – 5

बांका – 2

कैमूर – 14

औरंगाबाद – 2

मधेपुरा – 1

अरवल – 4

दरभंगा – 1

पूर्णिया – 1

12:41 PM. 28 Apr 2012:41 PM. 28 Apr

पटना का कोरोना पॉजिटिव आया था दिल्ली से

न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी का रहने वाला युवक दिल्ली से पटना आया था़ यह जयपुर में पढ़ाई करता है और वहां से दिल्ली पहुंचा था़ दिल्ली में यह निजामुद्दीन इलाके में कुछ दिन रहा और फिर पटना 17 मार्च को पटना पहुंचा था़ दिल्ली से पटना प्रशासन को उसके संबंध में जानकारी मिली थी और फिर उसकी जांच करायी जायेगी. जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी़ प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके पूरे परिवार की जांच के लिए सैंपल लिया है़ बताया जाता है कि उसके पिता मीडियाकर्मी हैं. उनकी भी ट्रेवल हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है़ उसके परिजनों को क्वारेंटिन करा दिया गया है़

12:41 PM. 28 Apr 2012:41 PM. 28 Apr

देश में 900 से अधित मौत

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के कुल मामले 29,435 हैं. इनमें से 934 की मौत हो चुकी है. 21632 एक्टिव केस हैं. राहत की बात ये है 6868 लोग ठीक भी हुए हैं.

12:41 PM. 28 Apr 2012:41 PM. 28 Apr

बिहार में 57 मरीज हुए ठीक 

बिहार के कुल 38 जिलों में से 25 जिले कोविड-19 प्रभावित हो गये हैं. राज्य के 25 जिलों के 346 लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके है. वहीं 57 मरीज अब तक ठीक थी हुए हैं.

12:41 PM. 28 Apr 2012:41 PM. 28 Apr

35 दिनों में पुलिस के खजाने में आये करोड़ों

लाॅकडाउन के इन 35 दिनों में पुलिस को करोड़पति बना दिया है. लाॅकडाउन जारी होने की तिथि से अब तक राज्य भर में पुलिस ने आम लोगों से जुर्माने के तौर पर 10 करोड़ 44 लाख 11 हजार 237 रुपये वसूल किये हैं.

12:41 PM. 28 Apr 2012:41 PM. 28 Apr

मुंगेर में सबसे ज्यादा मरीज 

मुंगेर में कोरोना का दूसरा अध्याय रूकने का नाम ही नहीं ले रहा. 15 अप्रैल से जिले में आरंभ हुआ कोरोना संक्रमण का दूसरे अध्याय में जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या सोमवार को 90 पहुंच चुकी है. जबकि इसमें एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या 78 हो चुकी है.

12:41 PM. 28 Apr 2012:41 PM. 28 Apr

चार जिलों में 65 फिसदी मरीज 

बिहार के कुल 38 जिलों में से 25 जिले कोविड-19 प्रभावित हो गये हैं. राज्य के 25 जिलों के 346 लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके है. अगर, इसका विश्लेषण करें तो इनमें से 224 केस बिहार के केवल चार जिले मुंगेर में 90, नालंदा में 34, पटना में 39, सीवान में 30, रोहतास में 31 में है.

6:05 AM. 28 Apr 206:05 AM. 28 Apr

सोमवार को मिले सर्वाधिक मरीज 

सोमवार को बिहार में अब तक एक दिन में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. सोमवार 69 और नये मामले सामने आये, इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 346 हो गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajat Kumar

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola