Coronavirus in Bihar: बिहार में पहली बार 10 जिलों में मिले 100 से अधिक मरीज, संक्रमितों की संख्या 68 हजार के पार

New Delhi: Health workers wearing protective suits are seen in the premises of LNJP Hospital during the nationwide lockdown, in wake of the coronavirus pandemic, in New Delhi, Thursday, April 30, 2020. (PTI Photo/Manvender Vashist) (PTI30-04-2020_000160A)
Coronavirus in Bihar बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 68,148 तक पहुंच गयी है. बुधवार को सभी 38 जिलों में रिकॉर्ड 3416 नये पॉजिटिव पाये गये.
Coronavirus in Bihar, पटना : राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 68,148 तक पहुंच गयी है. बुधवार को सभी 38 जिलों में रिकॉर्ड 3416 नये पॉजिटिव पाये गये. पहली बार 10 जिलों में 100 से अधिक कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें सबसे अधिक पटना जिले में 603 नये केस मिले. वहीं, पिछले 24 घंटे में 1450 संक्रमित स्वस्थ हुए. अब तक 43,820 स्वस्थ हो चुके हैं. रिकवरी रेट 64.30% रहा. जबकि 19 और कोरोना मरीजों की मौत हो गयी है. अब तक 388 की मौत हो चुकी है.
60 हजार के पार जांच : पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 60 हजार 254 सैंपलों की जांच की गयी. एक दिन पहले 51 हजार 954 सैंपलों की जांच हुई थी. अब तक सात लाख 99 हजार 332 सैंपलों कीजांच हो चुकी है. गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को पटना में सर्वाधिक 603 नये केस मिले.
इसके अलावा कटिहार में 234, पूर्वी चंपारण में 190, वैशाली में 163, समस्तीपुर में 139, भागलपुर में 128, मुजफ्फरपुर में 118, रोहतास में 106, नालंदा में 102 और सहरसा में 101 नये केस मिले हैं. वहीं, सारण में 94, बक्सर व सीवान में 92-92, भोजपुर में 90, पश्चिम चंपारण में 89, पूर्णिया में 80, अररिया व गया में 77-77, मधुबनी में 75, शेखपुरा में 69, बेगूसराय में 66, सीतामढ़ी में 65, बांका में 58, मुंगेर में 57, खगड़िया में 50, मधेपुरा में 44, लखीसराय व नवादा में 43-43, जमुई में 42, दरभंगा में 40, अरवल व सुपौल में 33-33,जहानाबाद में 29, औरंगाबाद में 28, गोपालगंज व किशनगंज में 24-24, शिवहर में 14 और कैमूर में तीन में नये पॉजिटिव पाये गये.
पीएमसीएच के कोविड वार्ड में भर्ती तीन मरीजों की गुरुवार को मौत हो गयी. इसमें से एक पटना की मरीज थी और शेष दो छपरा और सीवान के मरीज हैं. यहां लगातार दूसरे दिन कोरोना से कई मौतें हुई हैं. बुधवार को भी यहां चार मरीज कोरोना से मरे थे. गुरुवार को मरने वालों में पटना के बंगाली टोली की 50 वर्षीय महिला कमला देवी, छपरा के 32 वर्षीय सोनू कुमार और महाराजगंज सीवान के 54 वर्षीय अरूण कुमार शामिल हैं. इनमें से सोनू कुमार सबसे कम उम्र के हैं जिनकी मौत कोरोना से हुई है. प्राप्त सूचना के मुताबिक सोनू को पिछले करीब 15 दिनों से बुखार था और तीन दिन पहले पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




