JDU के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह का कोरोना से निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक

Updated at : 21 Nov 2020 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
JDU के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह का कोरोना से निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोक

Coronavirus IN Bihar Latest Hindi News Update जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह का कोरोना के कारण असामयिक निधन पर पार्टी ने शनिवार को शोक व्यक्त किया है. करीब 76 वर्ष की उम्र के प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह मधुबनी जिला स्थित नदनियां, ग्राम-एकहरी के रहने वाले थे. वे एलएन मिश्रा विश्वविद्यालय के सीएमजी काॅलेज, दोनवारी हाट, खुटौना, मधुबनी में मैथिली के एचओडी के पद से अवकाश प्राप्त कर चुके थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व महेंद्र प्रसाद सिंह गहरे रूप से पार्टी से जुड़े हुये थे. वे दोनवारीहाट खुटौना कॉलेज, मधुबनी में मैथिली के प्रोफेसर थे. उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक और शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों व प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्यधारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

वहीं, उनके निधन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने शोक जताया है. उन्होंने अपने शोक-संदेश में कहा है कि स्व महेंद्र प्रसाद सिंह पार्टी के मजबूत नेता थे, उनके निधन से पार्टी को विशेष क्षति हुई है. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उन्होंने प्रार्थना की है, साथ ही शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.

शोक-संदेश देने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री संजय झा, पूर्व सविप संजय गांधी, राष्ट्रीय सचिव रवींद्र प्रसाद सिंह, मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, प्रदेश महासचिव डाॅ नवीन कुमार आर्य, डाॅ अजय आलोक, भारती मेहता, नंदकिशोर कुशवाहा, मधुबनी जिलाध्यक्ष कयूम अंसारी और उदयकांत चौधरी शामिल हैं.

Also Read: Bihar Latest News : तेजस्वी पर दर्ज हैं भ्रष्टाचार सहित आपराधिक मामले, नेता प्रतिपक्ष का पद त्यागकर पेश करें उदाहरण : JDU
Also Read: तेजस्वी का नीतीश सरकार पर हमला, 19 लाख नौकरी, समान काम-समान वेतन के मुद्दे पर घेरा

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन