बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमण के मिले 1,439 नये मामले, दो और की मौत

Updated at : 29 Sep 2020 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमण के मिले 1,439 नये मामले, दो और की मौत

19 March 2020, Schleswig-Holstein, Elmshorn: At a drive-in test station, doctor Antje Klein packs a swab from a possibly infected person into a plastic bag. People with suspected Covid-19 can be tested here by appointment. Photo: Daniel Reinhardt/dpa (Photo by Daniel Reinhardt/picture alliance via Getty Images)

पटना : बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान दो और व्यक्तियों की मौत हो गयी, जिन्हें मिलाकर मंगलवार तक प्रदेश में महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 894 हो गयी है. वहीं, इस अवधि में 1,439 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में अबतक कोविड-19 के शिकार हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,81,471 हो गयी है.

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से पटना एवं सारण जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गयी. इसके साथ प्रदेश में इस महमारी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 894 हो गयी. बिहार में सोमवार अपराह्न चार बजे से मंगलवार चार बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,439 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक 1,81,471 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,44,535 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 1,702 मरीज ठीक हुए. बिहार में अबतक 71,34,767 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 1,67,890 मरीज ठीक हुए हैं. बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12,686 है. राज्य में संक्रमितों के ठीक होने की दर 92.52 प्रतिशत है.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन