Corona Vaccine: पटना के 15 सेंटरों पर लगेगा कोरोना वैक्सीन टीका, नहीं देने होंगे पैसे, जानें क्या है टीकाकरण की तैयारी...

New Delhi: A health worker conducts the dry run of COVID-19 vaccination at a healthcare center in Daryaganj, New Delhi, Saturday, Jan. 2, 2021. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI01_02_2021_000024A)
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पटना सहित पूरे बिहार में कोरोना महामारी(Coronavirus) के खिलाफ टीकाकरण (Corona Vaccine) 16 जनवरी से शुरू कर दिया जायेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एलान के बाद शहर के आइजीआइएमएस व पीएमसीएच के निदेशक, अधीक्षक व विभागाध्यक्षों ने शाम में बैठक कर प्लानिंग की. कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए पटना में पीएमसीएच, एनएमसीएच, आइजीआइएमएस, एम्स, पारस अस्पताल समेत 15 जगहों को चिह्नित किया गया है.
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पटना सहित पूरे बिहार में कोरोना महामारी(Coronavirus) के खिलाफ टीकाकरण (Corona Vaccine) 16 जनवरी से शुरू कर दिया जायेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एलान के बाद शहर के आइजीआइएमएस व पीएमसीएच के निदेशक, अधीक्षक व विभागाध्यक्षों ने शाम में बैठक कर प्लानिंग की. कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए पटना में पीएमसीएच, एनएमसीएच, आइजीआइएमएस, एम्स, पारस अस्पताल समेत 15 जगहों को चिह्नित किया गया है.
पीएमसीएच में 10 सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है, जबकि आइजीआइएमएस में एक सेंटर बनाया जायेगा. जहां 16 जनवरी से पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना शुरू हो जायेगा. स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर सिविल सर्जन की ओर से चिह्नित जगहों पर तैयारी पूरी करने के आदेश जारी किये गये हैं.
आइजीआइएमएस के न्यू मेडिकल परिसर के ग्राउंड फ्लोर को चिह्नित किया गया है, जहां टीका लगाया जायेगा. मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर के पोर्टिको हॉल में वेटिंग एरिया बनाया जायेगा. वहीं प्रैक्टिकल हॉल के एक रूम में वैक्सीन लगायी जायेगी, जबकि दूसरे रूम में प्रतीक्षा रूम बनाया जायेगा, जहां टीका लगने के बाद व्यक्ति को आधे घंटे तक बैठाया जायेगा.
Also Read: बिहार एनडीए में ‘ऑल इज वेल ‘, सीएम नीतीश ने कहा- पूरे पांच साल चलेगी सरकार, अधिक मजबूत होकर उभरेगी जदयू
जबकि पीएमसीएच में हथुआ वार्ड, स्त्री प्रसूति वार्ड, शिशु रोग विभाग, राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक, टाटा वार्ड, गुजरी वार्ड समेत अन्य वार्डों में 10 स्थान चिह्नित कर दिया गया है. जहां टीका लगाने की रूपरेखा तैयार की गयी है.
स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर जिले में 15 सेंटर बनाये गये हैं. कोविड का टीका पूरी तरह से नि:शुल्क दिया जायेगा. केंद्रीय मंत्रालय ने कोविड-19 वैक्सीन वितरण की निगरानी, डेटा रखने और लोगों को वैक्सीन के लिए रजिस्टर करवाने के लिए एक ऐप बनाया गया है, जिसे स्वास्थ्य विभाग स्तर पर जल्द ही जारी किया जायेगा. फिलहाल टीका दुकानों पर मिलेगा या नहीं यह उच्चस्तरीय बैठक के बाद ही निर्णय लिया जायेगा.
डॉ विभा कुमारी, सिविल सर्जन, पटना
Posted By :Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




