कोरोना विस्फोट : पटना में 603, कटिहार में 234 समेत 3416 नये संक्रमित मिले, 8 जिलों में 100 से ज्यादा मामले

Updated at : 06 Aug 2020 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना विस्फोट : पटना में 603, कटिहार में 234 समेत 3416 नये संक्रमित मिले, 8 जिलों में 100 से ज्यादा मामले

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को 3416 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 68148 हो गयी है. राजधानी पटना में सबसे अधिक 603 मामले सामने आये.

विज्ञापन

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को 3416 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 68148 हो गयी है. राजधानी पटना में सबसे अधिक 603 मामले सामने आये.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को पटना में सबसे ज्यादा 603 कोरोना संक्रमित मिले. पटना के अलावा अन्य सात जिलों में भी सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आये. कटिहार में 234, पूर्वी चंपारण में 190, वैशाली में 163, समस्तीपुर में 139, भागलपुर में 128, मुजफ्फरपुर में 118, रोहतास में 106, नालंदा में 102 और सहरसा में 101 कोरोना संक्रमित मिले.

वहीं, सारण में 94, बक्सर में 92, सीवान में 92, भोजपुर में 90, पश्चिम चंपारण में 89, पूर्णिया में 80, अररिया में 77, गया में 77, मधुबनी में 75, शेखपुरा में 69, बेगूसराय में 66, सीतामढ़ी में 65, बांका में 58, मुंगेर में 57, खगड़िया में 50, मधेपुरा में 44, लखीसराय में 43, नवादा में 43, जमुई में 42 और दरभंगा में 40 कोरोना पॉजिटिव मिले.

जबकि, अरवल में 33, सुपौल में 33, जहानाबाद में 29, औरंगाबाद में 28, गोपालगंज में 24, किशनगंज में 24, शिवहर में 14 और कैमूर में 03 कोरोना संक्रमित मिले. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. इस व्यक्ति का सैंपल जमुई से लिया गया था.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार के सभी 38 जिलों में 3416 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इन संक्रमितों की जांच पांच अगस्त को की गयी थी. इन लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन