तीन प्रखंडों के रसोइयों के बीच पाक कला प्रतियोगिता
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :23 Dec 2024 8:37 PM (IST)
विज्ञापन

पटना सदर प्रखंड के रसोइयों के लिए कुर्जी स्थित श्रीचंद्रा मध्य विद्यालय में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
जिले के प्रारंभिक स्कूलों के बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना खिलाने के लिए पहले दिन सोमवार को जिले के तीन प्रखंडों के रसोइयों के बीच पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पटना सदर प्रखंड के रसोइयों के लिए कुर्जी स्थित श्रीचंद्रा मध्य विद्यालय में पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके साथ ही फुलवारीशरीफ और दुल्हिन बाजार प्रखंड में भी पाक कला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भाग लिया. कुर्जी स्थित श्रीचंद्रा मध्य विद्यालय में 10-10 रसोइयों की अलग टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. इस अवसर पर रसोइयों ने विभिन्न व्यंजनों को तैयार कर जज के सामने पेश किया. तीनों टीमों को अलग-अलग व्यंजन बनाने के लिए दिया गया था. इसमें ग्रुप ए ने जीरा-चावल, आलू-सोयाबीन की सब्जी, ग्रुप बी ने पुलाव, काबुली चना का छोला और ग्रुप सी ने खिचड़ी-चोखा बनाकर अपनी पाक कला की प्रतिभा को निर्णयक मंडली के सामने बड़े ही क्रिएटिव अंदाज में पेश किया.दिया गया पुरस्कार
इस अवसर पर प्रथम पुरस्कार पाने वाली टीम को दो हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार पाने वाली टीम को 1500 रुपये और तीसरा पुरस्कार पाने वाली टीम को 1000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी. मंगलवार को मोकामा और खुसरूपुर प्रखंड में रसोईया पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. कुल 100 अंकों के लिए आयोजित इस पाक कला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाली तीन टीमों का चयन किया जायेगा. चयनित टीम के रसोईया प्रखंडों में स्थित विभिन्न स्कूलों में जाकर अन्य रसाेइयों को मध्याह्न भोजन बनाने के लिए प्रशिक्षित करेंगे. इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमृत कुमार, सरस्वती कुमारी समेत स्कूल के चयनित शिक्षक मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




