महात्मा गांधी सेतु और दीदारगंज टॉल टैक्स के समीप लगातार लग रहा जाम
Updated at : 06 Mar 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन

बालू के ट्रकों के कारण प्रतिदिन जीरो माइल, महात्मा गांधी सेतु, दीदारगंज टॉल टैक्स व न्यू बाइपास पर प्रतिदिन जाम की समस्या हो रही है.
विज्ञापन
-बालू के ट्रकों के कारण वाहनों का अतिरिक्त दबाव
-माइनिंग विभाग से रूट निर्धारित करने के लिए ट्रैफिक एसपी व जिलाधिकारी ने लिखा पत्रसंवाददाता, पटना
बालू के ट्रकों के कारण प्रतिदिन जीरो माइल, महात्मा गांधी सेतु, दीदारगंज टॉल टैक्स व न्यू बाइपास पर प्रतिदिन जाम की समस्या हो रही है. इसके कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं. बालू के ट्रकों के कारण इन इलाकों में वाहनों का अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है. गुरुवार को भी सुबह में जीरो माइल से महात्मा गांधी सेतु जाने के क्रम में जाम लग रहा है. जबकि हाजीपुर से पटना की ओर आने वाला लेन सुगम था. प्रतिदिन सुबह में 10 बजे तक जीरो माइल से हाजीपुर जाने में और शाम को पांच बजे से हाजीपुर से महात्मा गांधी सेतु आने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पटना से कई लोग अपने काम को करने के लिए सुबह में हाजीपुर और उससे सटे इलाकों में जाते हैं. जबकि शाम को वापस पटना लौटते हैं. अधिकांश दिन जाम की स्थिति रहती है. दूसरी ओर दीदारगंज टॉल टैक्स, पहाड़ी, बैरिया बस स्टैंड के समीप भी जाम की समस्या बनी रहती है. इन सभी जगहों पर पुलिस बल की तैनाती के बावजूद लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है.बालू के ट्रकों का रूट निर्धारण को लेकर माइनिंग विभाग को भेजा गया पत्र
बालू के ट्रकों को जो चालान दिया जाता है, उसमें केवल घाट का नाम और अंत तक कहां ले जाना है, इसका ही जिक्र रहता है. लेकिन वे किस रूट से वहां तक जायेंगे, इस बात का जिक्र नहीं होने के कारण एक साथ ही काफी संख्या महात्मा गांधी सेतु या फिर दीदारगंज की ओर पहुंच जाते हैं. इसलिए ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह को पत्र लिख कर इस बात की जानकारी दी है कि अगर ट्रकों का गंतव्य तक पहुंचने का अलग-अलग रूट निर्धारित कर दिया जाये, तो एक मार्ग पर दबाव कम होगा. रूट निर्धारण नहीं हाेने के कारण सभी ट्रक एक ही रूट से निकलने लगते हैं. रूट का जिक्र बालू उठाव के दौरान ही मिलने वाले चालान में करने से एक मार्ग पर ज्यादा दबाव नहीं रहेगा. इसके बाद जिलाधिकारी की ओर से माइनिंग विभाग को चालान में ही रूट निर्धारण के लिए पत्र भेजा गया है. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि चालान में ही रूट निर्धारण होने से एक रूट पर दबाव कम जायेगी. इसके लिए पत्राचार किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




