बिहार में कांग्रेस ने स्मार्ट बिजली मीटर के खिलाफ निकाली न्याय यात्रा, प्रथम चरण में बोधगया तक जाएगी यात्रा...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Sep 2024 1:04 PM

विज्ञापन

Congress Nyay Yatra: बिहार में स्मार्ट बिजली मीटर के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने न्याय यात्रा निकाली है. राजधानी पटना सचिवालय थाना के सामने सप्तमूर्ति शहीद स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया. इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस न्याय यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन

Congress Nyay Yatra: बिहार में स्मार्ट बिजली मीटर के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने न्याय यात्रा निकाली है. राजधानी पटना सचिवालय थाना के सामने सप्तमूर्ति शहीद स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया. इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, वरिष्ठ नेता व सांसद तारिक अनवर ने इस न्याय यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया.

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बिहार की जनता को मौजूदा सरकार ठगने का काम कर रही है. बिहार की जनता को परेशान करने का काम किया जा रहा है. इसमें इंजीनियर्स का अभी अहम रोल है. हमलोगों ने पहले भी स्मार्ट मीटर की जांच की मांग की थी और आज भी बिहार की जनता के लिए खड़े हैं.

Also Read: छपरा में गंगा और सरयू का बढ़ा जलस्तर, शहरी इलाकों में घुसा पानी, निचले इलाके में बसे लोग पलायन को मजबूर

बोधगया के बाद यह यात्रा बिहार के हर विधानसभा में जाएगी

बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक डॉ. संजय यादव ने कहा कि स्मार्ट बिजली मीटर के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने न्याय यात्रा निकाला है. प्रथम चरण में इस यात्रा को बोधगया तक ले जाने का निर्णय लिया गया है. उसके बाद बिहार के हर विधान सभा में इस मुद्दे के खिलाफ हमलोग न्याय यात्रा निकालेंगे.

बता दें कि स्मार्ट बिजली मीटर ने हर व्यक्ति को परेशानी में डाल दिया है. लोगों का कहना हैं कि बिजली बिल सामान्य से डेढ़ गुना अधिक हो गया है. गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक संकट में डाल रहा है. मीटर के रीडिंग में भी गड़बड़ी है. हमारी मांग है कि जल्द वापस लिया जाए.

खड़गे की चिट्ठी पर Nadda का बैकफायर, कहा- PM को दी 110 गालियां, जहर बेच रही कांग्रेस

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन