प्रगति यात्रा के दौरान घोषित सिंचाई व बाढ़ योजनाओं को पूरा कराएं : मल्ल

Edited by RAKESH RANJAN
Updated:
विज्ञापन

जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित बाढ़ और सिंचाई योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित बाढ़ और सिंचाई योजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है. उन्होंने कहा है कि विभिन्न जिलों में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित सिंचाई प्रक्षेत्र की कुल 19 योजनाओं और बाढ़ प्रक्षेत्र की 27 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने यह बातें गुरुवार को विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहीं. इस दौरान विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद थे. साथ ही संबंधित मुख्य अभियंता और कार्यपालक अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे. प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि योजना की प्रक्रिया से संबंधित सभी जरूरी कार्यों को पूरा कराने के लिए समयबद्ध तरीके से लक्ष्य निर्धारित कर लें. इससे निविदा का प्रकाशन और निष्पादन समय से हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन