ePaper

बिहार विधान परिषद में हुआ समितियों का पुनर्गठन, जानिए पक्ष-विपक्ष के किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी

Updated at : 22 Nov 2022 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधान परिषद में हुआ समितियों का पुनर्गठन, जानिए पक्ष-विपक्ष के किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद की समितियों का एक बार फिर से पुनर्गठन कर दिया गया है. सभापति के आदेश के बाद बिहार विधान परिषद सचिवालय ने समितियों के नए अध्यक्ष और उनके सदस्यों से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार विधान परिषद की समितियों का एक बार फिर से पुनर्गठन कर दिया गया है. सभापति के आदेश के बाद बिहार विधान परिषद सचिवालय ने समितियों के नए अध्यक्ष और उनके सदस्यों से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है. स्थाई समिति में विधान परिषद के सभापति ही नियमावली समिति के अध्यक्ष होंगे. इसके अलावा आठ अन्य सदस्य को भी मनोनीत किया गया हैं.

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी 

  • विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष भी सभापति ही होंगे, जबकि राबड़ी देवी सदस्य होंगी. इस समिति में अध्यक्ष समेत सात मेंबर होंगे.

  • आचार समिति में राम वचन राय को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उपेंद्र कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह, मंगल पांडेय, नीरज कुमार, सच्चिदानंद राय और समीर कुमार सिंह सदस्य मनोनीत किए गए हैं.

  • आवास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय होंगे. शाहनवाज हुसैन को इसका सदस्य बनाया गया है.

  • बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के अध्यक्ष कुमुद वर्मा होंगी, जबकि चार अन्य महिला सदस्य इसकी मेंबर होंगी.

  • अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद सुहैब होंगे, इस समिति में सैयद शाहनवाज हुसैन समेत चार अन्य सदस्य मनोनीत किए गए हैं.

  • सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष संजीव श्याम सिंह होंगे

  • पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण यादव होंगे

  • प्रकाशन समिति के अध्यक्ष संजय मयूख होंगे

  • शून्यकाल समिति का अध्यक्ष मंगल पांडे को बनाया गया

  • आरक्षण क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामबली सिंह

  • पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा

  • निवेदन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल

  • अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष जनक राम होंगे

  • जिला पर्षद एवं पंचायती राज समिति के अध्यक्ष राधाचरण साह

  • प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के अध्यक्ष नवल किशोर यादव होंगे

  • कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे होंगे

  • वित्तीय प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन समिति के अध्यक्ष ललन कुमार सराफ

  • सामान्य प्रयोजन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह

  • कारा सुधार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता

  • दिव्यांग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार

  • पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा

Also Read: पटना में पशुपति पारस ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन, बोलें- बिहार में खुलेगा NIFTEM

  • नगर विकास समिति के अध्यक्ष संजय सिंह

  • आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति के अध्यक्ष भीषम सहनी

  • राजभाषा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार

  • वृद्ध जन संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल

  • मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह

  • कालाजार एवं अन्य संक्रामक रोग नियंत्रण समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा

  • परिषद पटल पर रखे गए कागजात संबंधित समिति के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह

  • प्रत्यायुक्त विधान समिति के अध्यक्ष मोहम्मद फारूक

  • याचिका समिति के अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार सिंह

  • सदस्यों के गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष प्रोफ़ेसर गुलाम गौस को बनाया गया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन