ePaper

पीपीयू में 13 विषयों में 76 अतिथि शिक्षकों को कॉलेज आवंटित, जहां रिक्त वहां जल्द होगी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति : कुलपति

Updated at : 29 Jul 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
पीपीयू में 13 विषयों में 76 अतिथि शिक्षकों को कॉलेज आवंटित, जहां रिक्त वहां जल्द होगी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति : कुलपति

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने मंगलवार को 13 विषयों के 76 अतिथि शिक्षकों को कॉलेज आवंटित कर दिया. पीपीयू ने विषय व नाम के साथ कॉलेज आवंटन किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने मंगलवार को 13 विषयों के 76 अतिथि शिक्षकों को कॉलेज आवंटित कर दिया. पीपीयू ने विषय व नाम के साथ कॉलेज आवंटन किया है. आगामी 11 माह के लिए इन सभी अतिथि शिक्षकों का नवीनीकरण किया गया है. इसकी अधिसूचना विश्वविद्यालय ने जारी कर दी. कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि किन-किन विषयों में शिक्षकों की कमी है. जहां भी शिक्षकों की कमी रहेगी, वहां अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति जल्द की जायेगी. इसका आकलन विषयवार किया जायेगा. ग्रामीण कॉलेजों में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी. अभी रसायन, प्राचीन भारतीय एवं एशियाई अध्ययन, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, भौतिकी, राजनीति विज्ञान ,मनोविज्ञान, समाजशास्त्र में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. विश्वविद्यालय की ओर से आकलन किया जा रहा है कि किन-किन विषयों में स्थायी शिक्षक आ गये हैं. पीपीयू ने 22 जुलाई को ही नवीनीकरण समिति द्वारा सर्वसम्मति से नवीनीकरण का फैसला लिया गया था. उल्लेखनीय है कि नया सत्र शुरू होने के बाद, कुछ दिन पहले ही अतिथि शिक्षकों को नवीनीकरण की प्रत्याशा में कॉलेजों में पढ़ाने की अनुमति दी गयी थी. कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी कॉलेजों के प्राचार्यों, स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों से मांगा गया है. पीपीयू के 26 अंगीभूत कॉलेजों खासकर ग्रामीण कॉलेजों के कई विषयों में अब भी शिक्षकों की कमी है. जिस कॉलेज में स्थायी शिक्षक नहीं होंगे, वहां पर अतिथि शिक्षकों का पदस्थापन किया जायेगा. कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा का विस्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन