165 भूमिहीनों परिवारों के बीच सीओ ने बांटा जमीन का पर्चा

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 18 Jun 2025 12:09 AM

विज्ञापन

patna news: दानापुर. हाइकोर्ट के आदेश के बाद अंचल कार्यालय में मंगलवार को शिविर लगाकर सीओ चंदन कुमार व प्रमुख वंदना राय ने 165 भूमिहीन परिवारों के बीच 3-3 डिसमिल जमीन का पर्चा वितरण किया.

विज्ञापन

दानापुर. हाइकोर्ट के आदेश के बाद अंचल कार्यालय में मंगलवार को शिविर लगाकर सीओ चंदन कुमार व प्रमुख वंदना राय ने 165 भूमिहीन परिवारों के बीच 3-3 डिसमिल जमीन का पर्चा वितरण किया. सीओ चंदन कुमार ने बताया कि रूपसपुर नहर किनारे और पाटलिपुत्र जंक्शन किनारे वर्षों से अतिक्रमण कर बसे भूमिहीन परिवारों को चिह्नित कर जमीन का पर्चा दिया गया है. उन्होंने बताया कि रूपसपुर नहर किनारे और पाटलिपुत्र जंक्शन के किनारे अतिक्रमण कर बसे लोगों को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गयी है. डीएम के निर्देश पर मंगलवार को सीओ चंदन कुमार ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत सर्वे कराया. सर्वे में पाटलिपुत्र जंक्शन के पास नहर के किनारे बसे 165 भूमिहीन परिवारों को चिंह्नित किया गया. जो वर्षों से अस्थायी रूप से झोंपड़ी बनाकर रह रहे थे. लाभार्थियों में विमल देवी, मीना देवी, राज कुमारी देवी व पूजा देवी समेत 165 भूमिहीन परिवारों शामिल हैं. 165 भूमिहीन परिवारों के बीच 495 डिसमिल जमीन का वितरण किया गया है. वहीं कई भूमिहीन परिवारों ने बताया कि हमलोग को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर झोंपड़ियों को ध्वस्त किया गया है. इसके बाद भी जमीन का पर्चा नहीं मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन