मुख्यमंत्री की गाड़ी को अचानक छात्रों ने क्यों रुकवाया? जानिए क्या-क्या रखी मांगें

Updated:
विज्ञापन

छात्रों से बात करते हुए सीएम सम्राट चौधरी

Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गाड़ी को घेरकर पटना साइंस कॉलेज के छात्रों ने रुकवाया. इस दौरान सीएम के सामने छात्रों ने कॉलेज की लचर व्यवस्था को लेकर शिकायत की. छात्रों की समस्या सुनकर सीएम ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को पटना साइंस कॉलेज पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कॉलेज का औचक निरीक्षण किया. साथ ही यहां ‘यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज’ की स्थापना करने का भी ऐलान किया. लेकिन इस दौरान एक वाकया यह भी देखा गया कि छात्रों ने अचानक सीएम सम्राट चौधरी की गाड़ी को घेरा और उसे रुकवाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीएम सम्राट के सामने रखी ये मांगे

इस दौरान सीएम सम्राट के गाड़ी से बाहर आते ही छात्रों ने कॉलेज की लचर व्यवस्था को लेकर शिकायत की. जानकारी के मुताबिक, छात्रों ने इस दौरान साइंस कॉलेज में ऑडिटोरियम के निर्माण, कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण, प्लेग्राउंड को मेट्रो की तरफ से अधिग्रहित किया गया है, उसे मुक्त करने की मांग समेत कई शिकायतें कीं. छात्रों की शिकायत सुनकर सीएम ने उसके जल्द समाधान का आश्वासन दिया है.

सीएम ने छात्रों को दिया भरोसा

छात्रों की शिकायत सुनने के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को उन समस्याओं को देखने और जल्द कार्रवाई करने का आदेश दिया. इसके साथ ही कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कॉलेज में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और भविष्य के सुधारों से जुड़े कई प्रस्तावों की जानकारी ली थी. सीएम से बात करने वाले छात्रों का कहना था कि उन्होंने सभी समस्याएं सीएम को बताई है. साथ ही सीएम से उन्हें व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का भरोसा भी मिला है.

बिहार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सीएम ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट

सीएम सम्राट चौधरी ने साइंस कॉलेज पहुंचने पर वहां की तस्वीरों को एक्स पर शेयर किया. उन्होंने लिखा था, ‘पटना साइंस कॉलेज एवं पटना कॉलेजिएट स्कूल का भ्रमण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही, पटना कॉलेजिएट स्कूल की शैक्षणिक और आधारभूत संरचना को और अधिक सुदृढ़ कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी आवश्यक पहल की जा रही है’.

Also Read: क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन