CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज को दी करोड़ों की सौगात, देखिए खास तस्वीरें

Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Jan 2026 2:11 PM

विज्ञापन

गोपालगंज में सीएम नीतीश कुमार

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा को लेकर गोपालगंज पहुंचे. यहां उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके साथ ही खुले मंच से उन्होंने 2005 से पहले के बिहार का जिक्र करते हुए कई बातें कही.

विज्ञापन

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा को लेकर को लेकर कई जिलों में पहुंच रहे हैं. ऐसे में आज वे गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

इस दौरान उन्होंने बनाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया. इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया. साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की. कई आदेश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए.

गोपालगंज में सीएम नीतीश ने खुले मंच से लोगों को संबोधित भी किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 से पहले के बिहार का जिक्र किया और उस समय बिहार की क्या कुछ स्थिति थी, इसकी जानकारी दी.

सीएम नीतीश ने कहा, बिहार में 2005 से पहले था क्या? समाज में विवाद होते थे. लोग देर शाम होने के बाद घर से निकलते नहीं थे. शिक्षा की सही तरीके से व्यवस्था नहीं थी.

इसके अलावा सीएम नीतीश ने यह भी कहा, 2005 से पहले इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी. सड़कें भी नहीं थी. हमारी सरकार आने के बाद कई काम हुए हैं. हमने विकास के कई काम किए. इसके साथ ही उन्होंने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को भी निशाने पर लिया.

Also Read: Patna News: अटल पथ के समीप आकार लेगा प्रधानमंत्री एकता मॉल, मिलेंगी देशभर के राज्यों की मशहूर चीजें

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन