मुख्यमंत्री ने राजगीर फोर लेन से जुड़ने वाली सड़क का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने राजगीर फोर लेन से जुड़ने वाली सड़क का लिया जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा सड़क सहित सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोरलेन पथ निर्माण के एलायनमेंट का स्थल निरीक्षण किया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा सड़क सहित सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोरलेन पथ निर्माण के एलायनमेंट का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा सड़क एसएच- 78 (बिहटा-सरमेरा) पथ से शुरू होकर सालेपुर-नरसंडा-तेलमर-करौटा होते हुए एनएच- 30 (पटना-मोकामा के जगदंबा स्थान मोड़) पर मिलती है. एलायनमेंट में पड़ने वाले रेलवे लाइन के ऊपर एलिवेटेड सड़क बनायी जायेगी : निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित पथ के एलायनमेंट में पड़ने वाले रेलवे लाइन के ऊपर एलिवेटेड सड़क बनायी जायेगी. मुख्यमंत्री ने सालेपुर मोड़ के निरीक्षण के बाद चौहान मोड़, बेलदारीपर, नूरसराय में भी स्थल निरीक्षण किया. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. ये रहे मौजूद : निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे. राजगीर जाने में होगी और सहूलियत यह सड़क राजगीर जाने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग है. इस सड़क का चौड़ीकरण यानी फोरलेन के रूप में निर्माण किया जायेगा. इससे राजगीर जाने में लोगों को सहूलियत होगी और समय की बचत होगी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने नालंदा जिला अंतर्गत प्रस्तावित सालेपुर से राजगीर बुद्ध सर्किट फोरलेन सड़क निर्माण के एलायनमेंट का स्थल निरीक्षण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन