चालान के नाम पर भेजे गये लिंक पर क्लिक करते ही उड़ाये एक लाख

Updated:
विज्ञापन
चालान के नाम पर भेजे गये लिंक पर क्लिक करते ही उड़ाये एक लाख

साइबर बदमाशों ने गुरहट्टा निवासी प्रमोद कुमार को व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के रूप में एपीके फाइल भेज दिया.

विज्ञापन

पटना:

साइबर बदमाशों ने गुरहट्टा निवासी प्रमोद कुमार को व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के रूप में एपीके फाइल भेज दिया. उसे क्लिक करते ही तीन संदिग्ध एप डाउनलोड हो गये. इसके बाद वे कुछ समझ पाते, उसके पहले ही उनके खाते से 1.05 लाख रुपये की निकासी हो गयी. इस संबंध में प्रमोद कुमार ने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है. फुलवारीशरीफ के रहने वाले अमन कुमार का मोबाइल फोन खगौल बाजार में गायब हो गया और उसके माध्यम से बदमाशों ने 1.64 लाख रुपये की निकासी हो गयी. इस संबंध में अमन कुमार ने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है. साथ ही नयी दिल्ली के रहने वाले गौतम वर्णवाल का मोबाइल फोन पटना जंक्शन पर गुम हुआ और बदमाशों ने उनके खाते से 1.10 लाख की निकासी कर ली.

अल्यूमिनियम देने का झांसा देकर कर ली 1.12 लाख की ठगी

बदमाशों ने कारोबारी हर्ष नारायण झा को अल्यूमिनियम देने का झांसा देकर 1.12 लाख रुपये की ठगी कर ली. उन्हें बदमाशों ने अल्यूमिनियम देने का वादा किया और एडवांस में रकम ले ली. लेकिन बाद में उन्हें न तो अल्यूमिनियम दिया और न ही पैसा वापस किये. इस संबंध में हर्ष नारायण के बयान पर रोहित कुमार के खिलाफ में केस दर्ज कर लिया गया है. साथ ही ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा देकर बदमाशों ने नंदलाल छपरा के रहने वाले नागमणी कुमार से 2.24 लाख रुपये की ठगी कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Prabhat

लेखक के बारे में

By Kumar Prabhat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन