Chirag Paswan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले चिराग पासवान, पढ़िए दोनों के बीच क्या हुई बातचीत

Published by : RajeshKumar Ojha Updated At : 21 Jun 2024 8:04 PM

विज्ञापन

Chirag Paswan चिराग पासवान शुक्रवार को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की.

विज्ञापन

Chirag Paswan केंद्रीय प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की. इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने देते हुए कहा कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान इससे पहले उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से औपचारिक मुलाकात कर मंत्रालय से जुड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की.

इससे पहले केंद्रीय प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि योग भारत की एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत है, जो हमारी भारतीय सभ्यता में सदियों से चली आ रही है। योग जहां हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, वही हमारे अंतर्मन को शांत एवं स्थिर रखता है। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों से 21 जून को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया और योग को विश्व स्तरीय एक नई पहचान मिली। योग की इस व्यापक स्वरूप को बढ़ाने के लिए ही हमारे प्रधानमंत्री जी के निरंतर प्रयासों से आज पूरा विश्व हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के अमूल्य ने योग को अपना रहा है.

ये भी पढ़े…

Bihar weather: झमाझम बारिश से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे…

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन