क्या बिहार की राजनीति में साथ दिखेंगे चिराग और तेजस्वी? जानिये दोनों नेताओं ने क्या दिया जवाब

चिराग पासवान ने आज बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की. मीडिया से बात करते हुए दोनों नेताओं ने भविष्य में एकसाथ राजनीति में आने के सवाल पर मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी.
लोजपा के संस्थापक और भारत सरकार में मंत्री रहे दिवंगत नेता रामविलास पासवान की बरसी पर 12 सितंबर को पटना में कार्यक्रम रखा गया है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव से मिलकर उन्हें निमंत्रण पत्र दिया. इस दौरान मीडिया से बातचीत के क्रम में दोनों ने आगे राजनीति में साथ आने वाले मुद्दे पर भी बात की.
चिराग पासवान ने आज बुधवार को पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर जाकर तेजस्वी यादव से मुलाकात की. उन्होने अपने पिता रामविलास पासवान के बरसी पर रखे गये कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया. इस दौरान दोनों नेता एकसाथ मीडिया से मुखातिब हुए. मीडिया के तरफ से एक सवाल पूछा गया कि क्या चिराग और तेजस्वी राजनीति के मैदान में एकसाथ दिखेंगे तो दोनों ने इसपर अपनी बात रखी.
तेजस्वी यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी इच्छा पहले ही जाहिर कर दी है. और जब लालू प्रसाद जी ने इसपर सबकुछ कह ही दिया है तो मेरे तरफ से कुछ बोलने को नहीं बच जाता है. वहीं चिराग पासवान ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि पारिवारिक और व्यक्तिगत तौर पर वो अभी मुलाकात करने आये हैं. इस दौरान ऐसे सवाल किया जाना उचित नहीं है.
Also Read: तेजस्वी के बाद अब लालू यादव से मिलेंगे चिराग, रामविलास पासवान की बरसी पर पटना आएंगे राजद सुप्रीमो
बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हाल में ही यह इच्छा जाहिर की थी कि चिराग पासवान और तेजस्वी एकसाथ राजनीतिक मैदान में उतरें. वहीं चिराग ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की भावनाओं का सम्मान करते हुए कहा था कि अभी उनकी प्राथमिकताएं जनता के बीच जाना और संगठन को मजबूत करना है. ये चुनाव के समय तय होगा कि वो किस तरह आगे का सफर करेंगे.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




