चीनी गोदाम के बाहर 5 घंटे तक खड़ी रहीं प्रशासनिक गाड़ियां, ADM समेत अफसरों की मौजूदगी से मचा हड़कंप
चीनी गोदाम के बाहर प्रशासनिक वाहन
फतुहा में चीनी गोदाम के पास घंटों प्रशासनिक गाड़ियां खड़ी रहीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर कोई भी जानकारी देने से इनकार किया है।
Patna News : फतुहा-दनियावां मार्ग स्थित ग्रीन वाटिका के समीप सोमवार को एक चीनी गोदाम के पास अचानक आधा दर्जन के करीब प्रशासनिक वाहनों के पहुंचने से इलाके में हलचल मच गयी. एडीएम समेत कई प्रशासनिक अधिकारी करीब चार से पांच घंटे तक गोदाम के आसपास मौजूद रहे. हालांकि, इस दौरान क्या कार्रवाई की गयी, इसकी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी.
आपके शहर में
घंटों गोदाम के पास डटे रहे अधिकारी
स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार को अचानक बड़ी संख्या में प्रशासनिक वाहनों के गोदाम के पास पहुंचने के बाद लोगों की नजर वहां टिक गयी. एडीएम समेत कई पदाधिकारी लंबे समय तक मौके पर मौजूद रहे. अधिकारियों और वाहनों की मौजूदगी को लेकर आसपास के लोगों में तरह-तरह के कयास लगने लगे.
सवाल पर अधिकारियों ने साधी चुप्पी
प्रशासनिक वाहनों के काफी देर तक खड़े रहने की जानकारी मिलने के बाद पत्रकार भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों से गोदाम में चल रही कार्रवाई और टीम के पहुंचने का कारण जानने का प्रयास किया गया, लेकिन एडीएम समेत अन्य पदाधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया.
कार्रवाई क्या हुई, प्रशासन ने नहीं बताया
करीब चार से पांच घंटे तक मौके पर रहने के बाद प्रशासनिक अधिकारी और वाहन वहां से लौट गये. लेकिन गोदाम में किस मामले को लेकर टीम पहुंची थी, वहां क्या जांच या कार्रवाई हुई और किन कारणों से इतनी बड़ी संख्या में अधिकारी पहुंचे थे, इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी.

बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं
अधिकारियों की लंबी मौजूदगी और फिर बिना किसी जानकारी के लौटने के बाद फतुहा बाजार में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. स्थानीय लोगों में भी यह जानने को लेकर कौतूहल बना हुआ है कि आखिर चीनी गोदाम में ऐसा क्या मामला था, जिसे लेकर प्रशासनिक टीम को घंटों वहां रहना पड़ा. फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए