ePaper

मुख्यमंत्री ने विकास को हमेशा दी प्राथमिकता : अवधेश

Updated at : 09 Sep 2025 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने विकास को हमेशा दी प्राथमिकता : अवधेश

लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘विकास पुरुष’का विमोचन साेमवार को बिहार विधान परिषद सभागार में हुआ.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आधारित पुस्तक ‘विकास पुरुष’ का विमोचन संवाददाता,पटना लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘विकास पुरुष’का विमोचन साेमवार को बिहार विधान परिषद सभागार में हुआ. मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विधान परिषद उपसभापति प्रो राम वचन राय ने की. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को प्रारंभिक दौर से देखते आ रहे हैं. इन्होंने विकास कार्य को प्राथमिकता दी है. लेखक मुरली श्रीवास्तव ने इस पुस्तक के माध्यम से नीतीश सरकार की छवि को बहुत ही करीने से प्रस्तुत करने का सफल प्रयास किया है.विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास है. नीतीश कुमार ने बिहार में बसावट तक कनेक्टिविटी कर बिहार को विकसित राज्य बना दिया है. मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने विकास पुरुष पुस्तक में उन सारे विकासात्मक तथ्यों को भी उजागर किया है, जो नयी पीढ़ी को जानना बहुत जरूरी है.विशिष्ट अतिथि प्रो नवल किशोर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के विकास कार्य ही उनकी पहचान है.पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में खुद को पूरी तरह झोंक दिया. समारोह को वरिष्ठ पत्रकार सुजीत झा, किरण पब्लिकेशन के प्रबंधक निदेशक संकेत कुमार, सीएमडी सत्यनारायण प्रसाद ने भी अपने विचार रखे. मंच का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रो जितेंद्र कुमार ने किया.कार्यक्रम में किरण पब्लिकेशन समूह की निदेशक रेणु प्रसाद,कवि समीर परिमल, प्रो अरुण सिंह, प्रो सुहेली मेहता, पंकज सिंह, अरुण कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन