छठ महापर्व पर बिहार में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डों तक CRPF तैनात

Updated at : 05 Nov 2024 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
chhath mahaparv security| Chaath Puja 2024: Tight security arrangements in Bihar on Chhath festival, CRPF deployed from railway station to bus stands.

Chhath Puja 2024: छठ महापर्व के दौरान राज्य में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं. पुलिस मुख्यालय के स्तर से करीब 50 कंपनी अतिरिक्त बलों की जिलों में प्रतिनियुक्ति की गई है.

विज्ञापन

Chhath Puja 2024: छठ महापर्व के दौरान राज्य में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं. पुलिस मुख्यालय के स्तर से करीब 50 कंपनी अतिरिक्त बलों की जिलों में प्रतिनियुक्ति की गई है. इसमें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल (बी-सैप) की 45 कंपनियां और केंद्रीय बल सीआरपीएफ की पांच कंपनियां शामिल हैं. इसके अलावा ढाई हजार प्रशिक्षु सिपाहियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. सबसे अधिक सुरक्षा बल पटना में लगाया गया है.

महापर्व पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

छठ पर घर आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. छठ को लेकर पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर पहले से ही नौ नवंबर तक रोक लगी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक करीब पांच हजार होमगार्ड और 2600 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. यह प्रतिनियुक्ति पहले से मौजूद जिला पुलिस बल के अलावा है. छठ घाटों और उसके आसपास के इलाकों में सबसे अधिक बल लगाया गया है.

Also Read: बिहार में छठ तक कैसा रहेगा मौसम? क्या 8 नवंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? जानें ताजा अपडेट

कंट्रोल एंड कमांड सेंटर 24 घंटे रहेगा ऐक्टिव

सुबह और शाम के अर्घ्य को देखते हुए दोनों पालियों में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों की ड्यूटी लगाई गई है. सभी जिलों में डीएम और एसपी के स्तर से संयुक्त आदेश जारी कर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है. छठ पूजा पर सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम की पुलिस मुख्यालय के स्तर से भी मानीटरिंग की जा रही है. इसके लिए कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को 24 घंटे क्रियाशील रखा गया है. फेसबुक, एक्स, इंस्टा जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी नजर रखी जा रही है. भ्रामक और विवादित पोस्ट को देखते ही हटाने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन