Chhath Puja 2020, Bihar Live: बिहार में छठ महापर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, बीएमपी और एसआरएएफ की 50 से ज्यादा कंपनियां तैनात
सुर्योपासना का महापर्व छठ( Chhath puja 2020 ) आज बुधवार से शुरू हो गया है. चार दिनों तक चलने वाले इस पावन त्योहार की शुरूआत आज नहाय-खाय(Nahay-Khay 2020) के साथ शुरू हो गई है. बिहार के हर कोने में भक्तिमय माहौल बन चुका है. वहीं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने पर्व को काफी सतर्कता से मनाने की अपील की है. जिसके लिए राज्य में सरकारी गाइडलाइन(chhath puja guidelines 2020) जारी किए गए हैं. जिसमें 60 साल से अधिक व 10 साल से कम उम्र के लोगों को नदी घाटों पर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. वहीं अर्ध (Arghya) के दौरान नदी में डुबकी लगाने पर भी रोक लगाई गई है. बुधवार को नहाय खाय के दिन आज घाटों पर व्रतियों के जुटने का सिलसिला सुबह से ही लगा रहा.Chhath puja 2020 के हर अपडेट के लिए जुड़े रहें Prabhatkhabar.com के साथ
बिहार के सभी जिलों में अतिरिक्त फोर्स तैनात
छठ महापर्व को देखते हुए बिहार के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है. इस बार रैफ या अन्य किसी केंद्रीय फोर्स की कोई कंपनी बिहार नहीं आयी है. फिर भी पुलिस मुख्यालय ने अपने स्तर से सुरक्षा के हर स्तर पर इंतजाम किये हैं. सभी जिलों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिये गये हैं. बीएमपी और स्टेट रैपिड एक्शन फोर्स (एसआरएएफ) की 50 से ज्यादा कंपनी फोर्स सभी जिलों में तैनात कर दी गयी है.
सीएम आवास में नीतीश कुमार की भाभी करेंगी छठ व्रत
मुख्यमंत्री आवास में सीएम नीतीश कुमार की भाभी छठ व्रत करती हैं. वो इस बार भी छठ पर्व कर रही हैं. आवास परिसर में बने छोटे तालाब में वो अर्घ्य देंगी. सरकार के वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की पत्नी सुपौल स्थित पैतृक घर में छठ पूजा करती हैं. पटना स्थित आवास पर मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी, पैतृक घर पर पूर्व मंत्री संजय कुमार झा की मां इस बार छठ व्रत कर रही हैं.
उप मुख्यमंत्री रेणु देवी भी कर रही
हर बार की तरह इस बार भी कोरोना संकट के बावजूद छठ पूजा आम और खास लोग धूमधाम से मना रहे हैं. इसके तहत मुख्यमंत्री आवास, सत्ता पक्ष सहित विपक्षी नेताओं के यहां श्रद्धा और भक्ति से इसका आयोजन किया गया है. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इसका शुभारंभ बुधवार को ही नहाय-खाय से हो चुका है. मुख्यमंत्री आवास पर भी इस बार छठ पूजा की जा रही है. उप मुख्यमंत्री रेणु देवी अपने पैतृक आवास बेतिया में छठ पूजा कर रही हैं. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के यहां इस बार छठ पूजा नहीं हो रहा.
खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपावास
खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपावास शुरू हो जाएगा जो कि 20 नवंबर की शाम अस्ताचलगामी सूर्य और 21 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ पूरा होगा.
पटना जिला प्रशासन ने छठ पर्व के मद्देनजर शहरी क्षेत्र के 24 घाटों को इस बार खतरनाक अथवा अनुपयोगी घोषित किया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए