देर शाम तक जाम में फंसे रहे छठ व्रती खतरनाक घाटों पर भी दिया अर्घ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2024 11:55 PM
शहर के दीघा इलाके के छठ घाटों पर अर्घ देने के बाद घर लौटते छठ व्रतियों को जाम के कारण घाट से गंगा पथ पर पहुंचना काफी मुश्किल हो गया. हर तरफ रेंगती हुई गाड़ियां व उड़ते धूल से परेशान लोग रहे. शाम 5.43 बजे से जाम लगना शुरू हो गया.
लाइफ रिपोर्टर @ पटना
शहर के दीघा इलाके के छठ घाटों पर अर्घ देने के बाद घर लौटते छठ व्रतियों को जाम के कारण घाट से गंगा पथ पर पहुंचना काफी मुश्किल हो गया. हर तरफ रेंगती हुई गाड़ियां व उड़ते धूल से परेशान लोग रहे. शाम 5.43 बजे से जाम लगना शुरू हो गया. इससे पैदल जाने वाले लोगों को भी परेशानी हुई. बालू होेने से कई गाड़ियां भी फंसती रही. घाट नंबर 93 के पास बनी छठ मां की प्रतिमा के सामने भी गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी.
खतरनाक घाट पर भी दिया अर्घ : घाट नंबर 93 के पास निगम की ओर से जगह-जगह खतरनाक घाट का बैनर भी लगाया गया था. इसे नजरअंदाज करते हुए लोग नदी किनारे पंहुचकर शाम 6 बजे तक अर्घ दिया. जबकि, शाम 7 बजे तक बच्चे पानी में डुबकी लगाते रहे. इस ओर पानी में बैरिकेडिंग भी नहीं की गई थी. न ही कोई व्यवस्था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










